लोस चुनाव की वोटिंग से पूर्व कांग्रेस को बड़ा झटका! जिपं अध्यक्ष यनिता चंद्रा BJP में शामिल

By : hashtagu, Last Updated : May 4, 2024 | 9:17 pm

  • भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की माजूदगी में जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा भाजपा में शामिल

  • जांजगीर। जिला पंचायत की अध्यक्ष यनिता चन्द्रा (District Panchayat President Yanita Chandra) अपने सैकड़ो समर्थकों सहित आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जांजगीर में छग भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल महासमुंद भाजपा प्रत्याशी जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी संयोजक कृष्णकांत चन्द्रा जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आज भाजपा की रीति निति से प्रभावित होकर भाजपा दामन (BJP join) थाम लिया।

    • भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन व भाजपा के नेताओं ने यनिता चन्द्रा का भाजपा परिवार में दुपट्टा माला पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ उनके पति यशवंत चन्द्रा सहित सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा प्रवेश किया नितिन नवीन ने उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अब पतन की ओर है उनकी पार्टी मे अब कार्यकर्ता और महिलाए सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है मोदी जी के 2047 के विकसित भारत के विजन और भाजपा की अनुशासन से प्रभावित होकर बहन श्रीमति यनिता यशवंत चन्द्रा का विश्व के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी मे स्वागत है उक्त भाजपा स्वागत कार्यक्रम में इंजी रवि पांडेय मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल प्रदीप सोनी रितेश अग्रवाल सुदीप उपाध्याय परमेश्वर राठौर सुशील सिंह सूर्यकांत सिंह राजकुमार साहु सहित सभी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें : अब महालक्ष्मी न्याय योजना के नाम पर कांग्रेस देश की ‘मातृशक्ति’ को धोखा देकर सत्ता प्राप्ति का सपना संजो रही ! रंजना साहू