जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका : गीतांजलि पटेल ने थामा ‘कांग्रेस’ का दामन

छत्तीसगढ़ चुनाव को देखते हुए पार्टियों में सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

  • Written By:
  • Updated On - October 5, 2023 / 06:40 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ चुनाव को देखते हुए पार्टियों में सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में जोगी कांग्रेस (Jogi Congress) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की कद्दावर नेता रहीं गीतांजलि पटेल (Gitanjali Patel) ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनके पार्टी की सदस्यता लेते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मौजूद थे।

गीतांजलि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस में नव प्रवेश लिया। बता दें जोगी कांग्रेस की कद्दावर नेता रही गीतांजलि पटेल ने पिछली बार चंद्रपुर से चुनाव लड़ा था। अजीत जोगी के रहते पार्टी में वो सांगठनिक रूप से भी मजबूत पद पर थी। गीतांजलि पटेल 2018 में JCCJ-BSP गठबंधन की प्रत्याशी थी, वो चंद्रपुर से दूसरे नंबर पर थीं। जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी रहे जनरल सिंह भाटिया, संजीत ठाकुर ने भी कांग्रेस में इनके साथ पार्टी ज्वाइन किया।

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर बोले, भ्रष्टाचार कैसे किया जाता है ‘भू-पे’ से सीखें! रमन ने कहा-छत्तीसगढ़ की 4 ‘चिन्हारी चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचारी-लबारी’