BIG BREAKING : नक्सलियों की ‘ID ब्लॉस्ट’ में 11 जवान शहीद

सर्चिंग के दौरान नक्सलियों (Maoists) की आईडी ब्लॉस्ट में 11 जवान शहीद (11 soldiers martyred) हो गए।

  • Written By:
  • Updated On - April 26, 2023 / 03:53 PM IST

दंतेवाड़ा। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों (Maoists) की आईडी ब्लॉस्ट में 11 जवान शहीद (11 soldiers martyred) हो गए। इस घटना के बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के बाद वापसी के दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर ID विस्फोट किया गया। जिसमें अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए हैं। जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने ब्लास्ट में उड़ा दिया है।

हालांकि इस घटना जवानों को कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी पूरी सूचना नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर की है। घटना में अन्य DRG के जवानों के घायल होने की खबर है। अरनपुर के पालनार क्षेत्र में ब्लास्ट की खबर है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें: दंतेवाड़ा में ‘शहीद’ जवानों पर CM ने जताया दुख