बीजापुर MLA और भूपेश पर ‘महेश गागड़ा’ का बड़ा सियासी हमला! कहा-इनके नक्सली कनेक्शन…VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : August 12, 2024 | 3:53 pm

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) के स्वर्गीय पिता जी के सलाहकार रहे विवेक सिंह का नक्सलियों से संबंध होने के दस्तावेजी प्रमाण सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे हैं, इसकी पुष्टि उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी की है। नक्सलियों के साथ गिरफ्तार किए गए विवेक सिंह की पृष्ठभूमि में भूपेश के पिता जी के सलाहकार होने की है। ऐसे में इसकी गिरफ्तारी के साथ ही अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या नक्सली कनेक्शन के बारे में भूपेश का पता था। ऐसे सवालों के जरिए अब भाजपा ने इसके बहाने भूपेश बघेल पर सियासी वार करते हुए कांग्रेस को घेरने में जुटी है।

इसके पलटवार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा कि भाजपा के नेता हमारे स्वर्गीय पिता जी से संबंध होने का सवाल पूछ रहे हैं, जो दुखद है। फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर भाजपा के नेताओं ने अपनी बयानबाजी तेज कर दी है।

  • इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने एक्स हैंडिल पर भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा (Former minister Mahesh Gagda) से सवाल पूछते हुए एक बयान वाला विडियो पोस्ट किया है। जारी इस पोस्टर पर लिखा है कि कांग्रेस का हाथ नक्सलियों के साथ, ये रिश्ता क्या कहलाता है। इसके अलावा इस विडियो में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि मानपुर मोहला में कल पुलिस ने प्रेसवार्ता किया है, उसमें जो उजागर किया है कि इसमें पूर्व मुख्यमंत्री के खास लोग नक्सलियों के साथ पकड़ जाते हैं। जबकि कांग्रेस पहले भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे थे। लेकिन इस घटना से साबित हो गया है कि कांग्रेस के विधायक मंडावी से जुड़े लोग नक्सली संरक्षण में पकड़े जाते हैं। इससे साबित हो गया कि विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के लोग इससे जुड़े हुए थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए नक्सलियों का संबंध बीजापुर विधायक के साथ रहा है, जिसके माध्यम से क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं को टारगेट करना और अराजकता फैलाना आज स्पष्ट हो रहा है।

कब क्या हुआ? कहां से शुरू हुआ

विवाद ज्ञात हो कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस ने नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के एक करोड़ रुपये से अधिक की लेवी वसूली कर नक्सलियों को पहुंचाने का मनी ट्रेल का प्रकरण सामने आया है। लेवी की राशि तेंदूपत्ते के ठेकेदारों से वसूली करके जुटाई गई थी। इन लोगों में 35 वर्षीय विवेक सिंह का नाम भी शामिल है। जिसने लेवी के पैसे को फ्लाइट टिकट बुकिंग और यात्रा खर्च के लिए ट्रांसफर किया था। वह नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को विभिन्न माध्यमों से मदद देने में शामिल था।

 

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ कांग्रेस क्या ‘नए’ कलेवर में दिखेगी! दिल्ली में होगी हार की समीक्षा