BJP ने मारा ‘कार्टून’ का सियासी तड़का! भगेल जी फरमा रहे हैं… प्रियंका जी, लूटकर बिछाया था फूल, अब वही बन गए हैं शूल..
By : hashtagu, Last Updated : April 21, 2024 | 11:25 am

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा के पहले चरण के मतदान के बाद अब 10 सीटों पर चुनावी समर होने वाला है। ऐसे में प्रदेश का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ने वाला है। आज प्रियंका गांधी के दौरे पर हैं। इन सबके बीच भाजपा के सोशल मीडिया (BJP social media) के मंच पर सुबह से वार-पलटवार शुरू हो चुका है।
- भाजपा ने अपने अधिकारिक एक्स ट्विटर पर प्रियंका गांधी वाड्रा और भूपेश बघेल पर कार्टून वार (Cartoon attack on Bhupesh Baghel) करते हुए सियासी तड़का दे मारा। इससे प्रियंका के आने के पूर्व ही गर्मी की तपीश के बीच सियासी पारा भी सारे रिकार्ड तोड़ने के कगार पर पहुंच गया है।
लाजमी है कि कांग्रेस और बीजेपी में एक दूसरे पर जमकर वार पलटवार होंगे। क्योंकि अब लड़ाई छत्तीसगढ़ के हर कोने पर दिखाई देगी। क्योंकि चुनावी युद्ध अब मैदानी इलाकों में जनता के बीच लड़ी जाएगी। लेकिन इन सब में भाजपा की मीडिया अव्वल दिख रही है। क्योंकि चुनावी जंग में जिन मुद्दों को लेकर सार्वजनिक मंच पर भाजपा के नेता अपने प्रतिद्वंदी पर करते हैं। उसे बड़े ही अनूठे अंदाज में कांगेस की पूर्ववर्ती सरकार के अलावा यूपीए की कांग्रेस को सोशल मीडिया के मंचों के जरिए घेरते हैं। इसमें कार्टून के जरिए मौन भाषा में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए सारे काले कारनामों की एक लंबी फेहरिस्त को उजागर कर जनता को सावधान करने का बीजेपी ने अभियान छेड़ रखा है।
भगेल जी फरमा रहे हैं… प्रियंका जी, लूटकर बिछाया था फूल, अब वही बन गए हैं शूल.. pic.twitter.com/HrJojcFefw
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 21, 2024
यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी पर ‘आलोक पांडे’ का बड़ा वार, चिट्ठी लिखकर ‘पूछे’ भ्रष्टाचार पर सवाल…खोले बड़े राज