BJP ने CAR काफिले के ‘स्टंट’ को बताया कांग्रेसी!, देखें, VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : May 5, 2023 | 8:26 pm

रायपुर। BJP ने आज एक विडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। जिसमें एक कार काफिला (car convoy) चल रहा है। जिसमें सवार युवक स्टंट करते दिख रहे हैं। इस विडियो को पोस्ट कर कांग्रेस और प्रशासन पर सवाल पूछा है। साथ ही ट्विर पर लिखा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा नियम व कानून की धज्जियां उड़ाना आम बात है। सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसियों को कानून का कोई डर नई रहा है। भूपेश जी, क्या आपके कार्यकर्ता नियम व कानून के दायरे में नहीं आते?