BJP ने किया अल्पसंख्यक धर्म गुरुओं का सम्मान

By : madhukar dubey, Last Updated : December 18, 2022 | 10:41 pm

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के निर्देश पर आज राष्ट्रीय अल्पसंख्यक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर (Raipur) में अल्पसंख्यक समाज के धर्म गुरुओं का सम्मान कार्यक्रम किया गया।

भाजपा (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में मोर्चा के सभी पधाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ ने आज 18 दिसंबर को क्रिश्चियन समाज के रैली में शामिल होकर उनके धर्म गुरु को माला एवं शाल पहनाकर सम्मानित किया।

Whatsapp Image 2022 12 18 At 10.11.51 Pm

इसके बाद पंडरी स्थित गुरुद्वारा के सिख समाज के धर्मगुरु एवं बैरन बाजार मस्जिद जाकर इमाम साहब को माला एवं शाल पहना कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद एकात्म परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर अल्पसंख्यक समाज विषयों पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ,मोर्चा प्रभारी डॉक्टर सलीम राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिर्जा एजाज वेग ने प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम राष्ट्रीय सदस्य नजमा खान,अकरम कुरैशी,युनुस कुरेशी,राजिया खान,मखमूर खान,सय्यद रजा, रेहाना खान,असगर अली,जसपाल रंधावा,आरिफ नियाजी,सौरभ देव,फैजल खान,शेख निजाम,गुलाम फिरोज, शाहीन खान,भूपेंद्र मक्कड़,इरशाद अली,नौशाद खान सहित अनेक मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।