BJP ने चला ‘शक्ति वंदन अभियान’ का सियासी दांव! रंजना साहू ने बताए मायने

By : hashtagu, Last Updated : February 13, 2024 | 6:56 pm

  • शक्ति वंदन अभियान के तहत ग्रामों तक पहुंच रही भाजपा : रंजना साहू
  • शक्ति वंदन कार्यक्रम उस वर्ग तक पहुँचने का अभियान है जो लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहा है
  • रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रंजना साहू (Former MLA Ranjana Sahu) ने कहा है कि शक्ति वंदन अभियान (Shakti Vandan Abhiyan) के तहत भाजपा अब ग्राम स्तर पर पहुँचकर वहाँ के लोगों से लगातार संपर्क कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रही है। गत 8 फरवरी से शक्ति वंदन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और इसके तहत प्रदेश के हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है। साहू ने बताया कि इस अभियान में खासकर महिला स्व-सहायता बहनों से मुलाकात कर उनसे चर्चा भी की जा रही है।

    रंजना साहू

    • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता साहू ने कहा कि शक्ति वंदन अभियान के तहत स्व-सहायता समूह की बहनों के सम्मान के कई कार्यक्रम भी इस दौरान आयोजित किए डजा रहे हैं। शक्ति वंदन अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में 12 फरवरी से 20 फरवरी तक चलाया जाएगा। पूरे देश में इस अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क करके 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। छत्तीसगढ़ के 3.56 लाख समूह से संबद्ध अनुमानित 8 लाख महिलाओं को इस संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य है। साहू ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत महिला स्वयं सहायता समूह एवं एन.जी.ओ. सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।

    8 एवं 9 फरवरी को जिलास्तरीय एन.जी.ओ. एवं महिला स्व-सहायता समूह का संवाद कार्यक्रम सफल रहा। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भाजपा महिला मोर्चा ने जिसमें प्रदेशभर के महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सपंर्क कर उनका सम्मान कार्यक्रम एवं 10 एवं 11 फरवरी 2024 को विधानसभास्तरीय शक्ति वंदन सम्मान समारोह सफल रहा। इस अभियान में सामाजिक कार्य में अहम भागीदारी करने वाले स्वयंसेवी संगठन एवं स्व-सहायता समूह की बहनों का सम्मान किया गया।

    12 से 20 फरवरी 2024 को ग्राम स्तर पर सम्पर्क अभियान के तहत स्व-सहायता समूह से मिलकर चाय पर चर्चा एवं प्रधानमंत्री श्री मोदी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 या 23 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी एन.जी.ओ. एवं स्व-सहायता समूह को संबोधित करेंगे। मंडल स्तर पर एल.ई.डी. या प्रोजेक्टर या टी.वी. के माध्यम से सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है।

    यह भी पढ़ें : MLA मोतीलाल साहू ने ‘सदन’ में उठाया ‘राशन दुकान’ का मुद्दा!

    यह भी पढ़ें : DMF फंड के काम रद्द होने पर ‘पूर्व मंत्री लखमा’ ने पूछे सवाल! जवाब में CM बोले, हो रहा था बंदरबांट