Inside story : जनता की सरकार’-जनता के लिए’ तर्ज पर BJP ने खोला सहायता केंद्र! छत्तीसगढ़ में पहली बार

By : madhukar dubey, Last Updated : February 13, 2024 | 7:23 pm

  • भाजपा का बड़ा कदम : भाजपा ने खोला समस्याओं के निराकरण हेतु सहायता केंद्र
  • मंत्रीगण एवं भाजपा पदाधिकारी भाजपा कार्यालय में रहेंगे मौजूद
  • रायपुर। जनता ने इस बार कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। वहीं बीजेपी को अपना प्रचंड बहुमत दिया। मोदी की गारंटी पर सत्ता में आई बीजेपी इस बार जनता की सरकार, जनता के लिए तर्ज पर भाजपा ने सहायता केंद्र खाेला (BJP Opened help center) है।

    Bjp Ooooooo

    • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं सहकारिता व वन मंत्री केदार कश्यप ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन (Press conference) को संबोधित करते हुए कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा एक सहायता केंद्र खोल रही है। जिसमें प्रदेश के मंत्रीगण एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी नियमित रूप से कार्यकर्ताओं ,जनप्रतिनिधियों,जन सामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 2:00 बजे से ही शाम 5:00 बजे तक मौजूद रहेंगे।

    सहायता केंद्र में 13 फरवरी को महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज समस्याओं को सुना , 14 फरवरी को मंत्री दयाल दास बघेल व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, 15 फरवरी को मंत्री टंकराम वर्मा एवं शिवरतन शर्मा, 16 फरवरी को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व निर्मल सिन्हा, 19 फरवरी को मंत्री रामविचार नेता व प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, 20 फरवरी को मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं मधुसूदन यादव, 21 फरवरी को मंत्री केदार कश्यप एवं सरला कोसरिया, 22 फरवरी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, 23 फरवरी को मंत्री ओपी चौधरी एवं भरतलाल वर्मा, 26 फरवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उद्धेश्वरी पैंकरा, 27 फरवरी को मंत्रीलखन लाल देवांगन एवं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, 28 फरवरी को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं शिवरतन शर्मा, 29 फरवरी को मंत्री दयाल दास बघेल एवं भूपेंद्र सवन्नी भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहायता केंद्र में मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी माजूद रहे।

    यह भी पढ़ें : BJP ने चला ‘शक्ति वंदन अभियान’ का सियासी दांव! रंजना साहू ने बताए मायने