BJP नेता चौलेश्वर चंद्राकर बोले! कांग्रेस की ‘भ्रष्ट नीति’ से देश को बचाने के लिए ‘भाजपा’ को वोट करें

भाजपा के नेता चौलेश्वर चंद्राकर (BJP leader Choleshwar Chandrakar) ने कहा देश को विकसति बनाने के लिए प्रधानमंत्री को तीसरी बार पीएम बनाना है।

  • Written By:
  • Updated On - May 5, 2024 / 11:35 AM IST

जांजगीर। भाजपा के नेता चौलेश्वर चंद्राकर (BJP leader Choleshwar Chandrakar) ने कहा देश को विकसति बनाने के लिए प्रधानमंत्री को तीसरी बार पीएम बनाना है। इसके लिए हम सभी को 7 मई को वोट देने के लिए बूथ तक जाने की आवश्यकता है अौर कमल निशान के सामने बटन दबाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों को देश को सिर्फ लूटने का काम किया है। भूपेश सरकार (Bhupesh Sarkar) के दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए। कांग्रेस की सरकार में पीएससी घोटाला, कोयला, चावल सहित अनगिनत भ्रष्टचार किए। इसलिए अगर देश को कांग्रेस के भ्रष्टचार से बचाना है और देश को विकसित बनाना है तो भाजपा को वोट करना होगा। कांग्रेस सरकार ने युवाआें को धोखा देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार द्वारा महिलाओं के साथ की गई धोखाधड़ी का जिक्र करते हुए श्रीमती साहू ने कहा कि महतारी सम्मान योजना के तहत प्रति माह 500 रुपए और विधवा और वृद्ध महिलाओं को 1000 रुपए का वादा करके पाँच साल में एक रुपया तक महिलाओं को नहीं दिया गया और अब 8,333 रुपए हर माह देने का वादा करके सत्ता हासिल करने कांग्रेस किस स्तर तक मातृशक्ति के साथ धोखाधड़ी करने की मंशा पाले बैठी है! कांग्रेस यह भी नहीं बता पा रही है कि महिलाओं को यह राशि देने के लिए उसके पास पैसे आएंगे कहाँ से?। कांग्रेस ने 2018 में कहा था कि महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ किया जाएगा तथा महिला स्व-सहायता समूहों को धोखाधड़ी से बचाने एवं आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु सख्त नियम बनाए जाएंगे। कर्ज तो माफ किया नहीं, उल्टे रेडी टू ईट योजना का काम छीन कर उनको रातोरात बेरोजगार कर दिया। प्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने भुगतान नहीं किया और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को भी सही ढंग से नहीं बेचा। श्रीमती साहू ने कहा कि देश की मातृशक्ति ने यह अनुभव किया है कि केवल भाजपा ही महिलाओं का सम्मान करती है, उनके राजनीतिक सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति ईमानदारी से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें : लोस चुनाव की वोटिंग से पूर्व कांग्रेस को बड़ा झटका! जिपं अध्यक्ष यनिता चंद्रा BJP में शामिल

,