10 नगर निगम में BJP क्लीन स्वीप की ओर बढ़ी…दो में जीत, जनता के सीधे चुनाव में ‘कांग्रेस’ जमींदोज, अभी तक ये जीते…मीनल 45 हजार वोट से आगे

जनता द्वारा सीधे चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा ने प्रदेश के सभी 10 नगर निगम में आगे है साथ ही नगर पालिका में 49 सीटों में 33 सीटों पर भाजपा

  • Written By:
  • Updated On - February 15, 2025 / 11:34 AM IST

रायपुर। Chhattisgarh municipal body election results: जनता द्वारा सीधे चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा ने प्रदेश के सभी 10 नगर निगम में आगे है। (BJP clean sweep in 10 municipal corporations) साथ ही नगर पालिका में 49 सीटों में 33 सीटों पर भाजपा आगे हैं, बाकी पर कांग्रेस तो वहीं नगर पंचायत के 114 में 50 भाजपा आगे और कांग्रेस 15 और अन्य पांच पर निर्दलीय आगे हैं। 2 नगर निगम में बीजेपी की जीत:चिरमिरी में विनय जायसवाल 4000 वोट से हारे; अंबिकापुर में मंजूषा भगत 5000 वोट से जीतीं

छत्तीसगढ़ के दो नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोट से जीत दर्ज की हैं। वहीं चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल चुनाव हार गए हैं। छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। काउंटिंग के बीच दुर्ग मतगणना स्थल के मीडिया सेंटर में मधुमक्खियों का हमला हो गया है।

  • CM के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

बसना नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा।

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत दर्ज कर ली है।

बीजापुर नगर पालिका में बीजेपी की जीत

भाजपा से गीता सोम पुजारी ने अध्यक्ष पद के चुनाव में 1376 मतों से जीत हासिल की है।

रायपुर: बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल 44 हजार वोट से आगे

रायपुर नगर निगम में अब तक की काउंटिंग में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 34 हजार वोट से आगे चल रही हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 17101 वोट मिले हैं।

भाजपा 17688 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

राजनांदगांव: अंबागढ़ नगर पंचायत में निर्दलीय की जीत

अंबागढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी 2771 वोटों से जीते हैं। कांग्रेस से बगावत कर वे निर्दलीय खड़े हुए थे।

उन्होंने गुलाब गोस्वामी को 361 वोट से हराया है। गुलाब गोस्वामी को 2410 वोट मिले हैं। बता दें कि इससे पूर्व अनिल मानिकपुरी नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं।

बिलासपुर: भाजपा की मेयर प्रत्याशी 9 हजार वोट से आगे

बिलासपुर में पहले राउंड की मतगणना में भाजपा की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी करीब 9 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

धमतरी: भखारा और मगरलोड नपं में बीजेपी की जीत

  • भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। भाजपा की ज्योति जैन ने जीत दर्ज की है।
  • मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की लीलेश सुरेश साहू जीतीं है।

कुनकुरी नगर पंचायत कांग्रेस के कब्जे में

कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।उन्होंने भाजपा के सुदबल राम यादव को 81 वोट से हराया है। बता दें कि कुनकुरी क्षेत्र से ही मुख्यमंत्री साय विधायक हैं।

सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की है।

बलौदाबाजार: कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गोपी साहू जीते

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस की जीत

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े 196 वोट से जीतीं है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवन्ती साहू को हराया है।

.भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत में BJP की जीत

रायपुर: भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल बोलीं- जीत पक्की

  • रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। रिजल्ट का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं 12:00 बजे तक चीजें क्लियर हो जाएंगी।
  • पॉजिटिव फीडबैक मिला है। जब तक परिणाम ना आ जाए कुछ कह नहीं सकते।
  • वोटिंग के दिन गड़बड़ी हुई, लोग परेशान हुए लेकिन जीत को लेकर आश्वस्त हूं ।सब के फीड बैक मिल रहे हैं, भाजपा का महापौर बन रहा है।
  • वोटिंग पर्सेंटेज कम है उसका असर दोनों पार्टी पर पड़ेगा।
  • लोग भाजपा को वोट देने निकले थे, कई लोगों को उनके नाम नहीं मिले। वोटिंग परसेंट बढ़ता तो जीत का अंतर ज़्यादा होता
  • पूरा भरोसा है जानता ने भाजपा का महापौर बनने मतदान किया है।

यह भी पढ़ें : मुझे नहीं लगता कि बुमराह की अनुपस्थिति से भारत के संयोजन पर कोई बड़ा असर पड़ेगा: बीसीसीआई सचिव