‘BJP’ ने जारी की ‘विशेष आमंत्रित सदस्यों’ की सूची

By : madhukar dubey, Last Updated : January 22, 2023 | 8:19 pm

छत्तीसगढ़। Chhattisgarh BJP ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है। इस साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अपने संगठन को चुस्त दुरूस्त करने में जुटी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव (State President Arun Saw) और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की अनुशंसा पर सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक इनकी नियुक्ति से लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में इसका फायदा मिलेगा। इन सदस्यों की सूची पार्टी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर भी जारी किया है।