BJP ने कांग्रेस ‘महाधिवेशन’ पर छेड़ा twitter वार!

By : hashtagu, Last Updated : February 19, 2023 | 8:33 pm

छत्तीसगढ़। चुनावी साल में कांग्रेस और BJP एक-दूसरे पर हमलावार है। चाहे मुद्दों की भिड़ंत या एक-दूसरे के पार्टी के अंदरखाने की बात, मौके पर चौके लगाने की ताक में सभी सियासतदान लगे हैं। बहरहाल, बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर बिना अनुमति लिए प्रदर्शन करने पर राज्यभर में FIR दर्ज किए गए।

इधर, आज बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन पर वार छेड़ दिया है। बीजेपी ने अपने ट्विटर लिखा, राष्ट्रीय कांग्रेस कलेक्शन महाधिवेशन में सब पेमेंट उठाने आ रहे हैं।