न‍गर निकाय चुनाव में भाजपा लहराएगी जीत का परचम : विष्णुदेव साय

By : hashtagu, Last Updated : February 9, 2025 | 10:46 pm

धमतरी, 9 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव(municipal elections) के प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धमतरी (State Chief Minister Vishnudev Sai Dhamtari on the last day of campaign)पहुंचे। उन्होंने पहले अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद म्युनिसिपल स्कूल चौक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो धमतरी के विभिन्न मार्गों से होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर पर समाप्त हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की और धमतरी तथा पूरे प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इस रोड शो में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो में जगह-जगह जनता की ओर से पुष्प वर्षा की गई।

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि धमतरी में भाजपा की बड़ी जीत होगी। सरकार ने क्षेत्र में विकास कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास जीता है और यह विश्वास चुनाव में भाजपा पक्ष में नतीजे देगा। हमारी पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम जनता के हित में हैं, इसीलिए मुझे पूरा भरोसा है कि यहां भाजपा की बड़ी जीत होगी। आज एक रोड शो का आयोजन किया गया और लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने पुष्प वर्षा से हमारा स्वागत किया।

वहींं, बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जवानों के साहस को मैं सलाम करता हूं। भाजपा की सरकार नक्सलवाद के ख‍िलाफ मजबूती से लड़ रही है। हमारी सरकार का संकल्प 31 मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करना है। पूरा देश जानता है कि जब से हम सत्ता में आए हैं, तब से हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं और इस प्रयास की देशभर में सराहना हो रही है। हम अपने जवानों के साहस को सलाम करते हैं, जो बहादुरी से नक्सलवाद से लड़ रहे हैं। बीजापुर में शहीद हुए दो जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

यह भी पढ़ें:  नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए गढ़चिरौली का मॉडल करना चाहिए लागू : उदय सामंत