भाजपा सदस्यता अभियान का ‘वार रूम’ से करेगी मॉनिटरिंग! दिग्गजों की मौजूदगी में शुरू, जानिए पूरी रणनीति

देशभर में भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएगी। इसी कड़ी में आज रविवार को भाजपा सदस्यता अभियान वार रूम

  • Written By:
  • Publish Date - August 25, 2024 / 04:50 PM IST

रायपुर। देशभर में भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान (BJP membership campaign at national level) चलाएगी। इसी कड़ी में आज रविवार को भाजपा सदस्यता अभियान वार रूम का उद्घाटन (War Room Opening) आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू,मुरलीधर मोहोल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, मंत्री केदार कश्यप , सदस्यता अभियान के प्रभारी अनुराग सिंहदेव,भाजपा,विधायक गुरु खुशवंत , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सव्वनी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव ,रामू रोहरा ,पूर्व विधायक ,नारायण चंदेल ,रजनीश सिंह ,नवीन मार्कण्डेय सहित वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

  • गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। एक मिस कॉल देकर या क्यूआर कोड स्कैन करके लोग भाजपा में शामिल हो सकेंगे। बीते दिनों रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक/कार्यशाला आयोजित की गई थी। भाजपा अपने सदस्यता अभियान को एक पर्व के रूप में मनाएगी।

जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल करें

एक पर्व की तरह हम इस सदस्यता अभियान को मनाएं। 2014, 2019 से लेकर अब तक के सदस्यता अभियान की जानकारी देकर बताया कि पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन इस बार भी होगी। जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल करेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेंगे। सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें करनी है। सदस्यता के विभिन्न चरणों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता विस्तारक अब सदस्यता सहयोगी होंगे।

सभी नेताओं को मिला 100 का टारगेट

सभी बूथों पर सांसदों, विधायकों, जि.पं. अध्यक्षों, महापौरों को भी लक्ष्य दिए जाएंगे और सभी बूथ स्तर तक जाएंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 विशिष्ट जनों (इलाके के मशहूर व्यक्ति) को सदस्य बनाना है। अरूण सिंह ने कहा कि सभी पार्टी कार्यालयों में ‘सदस्यता अभियान संगठन पर्व’ की जानकारी अलग-अलग माध्यमों से दें, सोशल मीडिया में पोस्ट करें, इससे वातावरण बनेगा।

फॉर्म भी भरे जाएंगे

भाजपा की सदस्यता मिस कॉल, नमो एप और क्यूआर कोड से ली जाएगी। इसमें अपना पूरा लोकेशन और पता अवश्यक होगा। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क बिल्कुल नही है, वहां प्रादेशिक टीम पेपर से यानी की फॉर्म भरवाकर सदस्यता लेगी।

1 सितंबर से शुरू होगा अभियान

1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जिलों की बैठक 22 से 24 अगस्त तक होगी। 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरू करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की प्लानिंग पर काम करेंगे। सांसदों और विधायकों जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौरों को व्यक्तिगत रूप से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

अब तक के आंकड़े

  • सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बीते दिनों बताया था कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान की कड़ियों पर ध्यान दें। 2014 में सदस्यता अभियान में 22 लाख सदस्य बनाए गए और 2019 में 9 लाख सदस्य बनाए गए थे। कुल 31.40 लाख सदस्यों को फिर से सदस्यता दिलाई जाएगी। चुनावी रणनीति की तरह ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

सभी सदस्यता टोली सीधे बूथ स्तर पर पहुंचेगी और 200 सदस्य बनाएंगे। द्वितीय चरण में व्यावसायिक, शैक्षिक आदि सार्वजनिक संस्थानों और कमजोर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्य बनाएं जाएगे। पेपर और ऑनलाइन सदस्यता का सटीक डेटा प्रदेश प्रदेश और केन्द्र स्तर तक पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाना है।

यह भी पढ़ें : जब भगवान ‘श्रीजगन्नाथ मंदिर’ में राज्यपाल ‘रमेन डेका’ को हुई ‘दिव्य अलौकिक’ अनुभूति! मंत्रोच्चार की ‘अनुगूंज’ के बीच MLA ‘पुरंदर मिश्रा’ ने कराया हवन

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh : ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने ‘अमित शाह’ का टॉप-टू-बाटम प्लानिंग! जानिए क्या दिए अचूक मंत्र

यह भी पढ़ें :नवा रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शुरू….अमित शाह ने किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें :माओवादी आतंक विरोधी अभियान के ‘हर मोर्चे’ पर छत्तीसगढ़ सरकार को मिली अच्छी सफलता- अमित शाह