देशभर में भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान ! ‘विजया राहटकर’ बनीं छत्तीसगढ़ की प्रभारी…..जानिए किसे ‘कहां’ मिली जिम्मेदारी

  • Written By:
  • Updated On - August 17, 2024 / 06:13 PM IST

छत्तीसगढ़ डेस्क। भाजपा पूरे देश में सदस्यता अभियान (BJP membership campaign across the country) चलाएगी। इसके लिए केंद्रीय भाजपा कार्यालय में बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें सभी राज्यों में सदस्यता अभियान के प्रभारी नियुक्ति की सूची जारी हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान का प्रभारी विजया राहटकर (Vijaya Rahatkar in charge of membership campaign in Chhattisgarh) को बनाया गया है।

गौरतलब है कि ऋतुराज सिन्हा यूपी और गुजरात के सदस्यता अभियान प्रभारी होंगे। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग उत्तराखंड और बिहार के सदस्यता अभियान प्रभारी होंगे।

इसके अलावा विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा, दमन दीव और दादर नगर हवेलका प्रभार मिला है।

दुष्यंत गौतम को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा, ओडिशा का प्रभार। रेखा वर्मा को दिल्ली, हिमाचल,पंजाब, लद्दाख,चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। डी पुरंदेश्वरी को केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु का प्रभार दिया गया है। अरविंद मेनन को अंडमान निकोबार, आंध्रप्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना की जिम्मेदारी मिली है। राजदीप रॉय को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड की जिम्मेदारी मिली है।

जबकि विजया राहटकर को छत्तीसगढ़, कर्नाटक और दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा संगठन के फ़ैसले…..

  • 1 सितम्बर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान का पहला चरण चलेगा
  • 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर सदस्यता अभियान द्वितीय चरण चलेगा
  • 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा
  • 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार किया जायेगा

मोर्चो की सदस्यता अभियान प्रभारी-

  1. युवा मोर्चा- ऋतुराज सिन्हा
  2. महिला मोर्चा – रेखा वर्मा
  3. किसान मोर्चा- अतुल गर्ग
  4. ओबीसी मोर्चा- विनोद तावड़े
  5. एससी मोर्चा -अरविंद मेनन
  6. एसटी मोर्चा -राजदीप रॉय
  7. अल्पसंख्यक मोर्चा -दुष्यंत गौतम 

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और DPR निर्माण की मिली स्वीकृति! PM मोदी की बड़ी सौगात