BJP का मोदी पर ‘कार्टून’ VIDEO!

लोकसभा और राज्य में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। उसी गति से पार्टियां भी सक्रिय होती दिख रहीं हैं।

  • Written By:
  • Publish Date - March 14, 2023 / 03:24 PM IST

छत्तीसगढ़। लोकसभा और राज्य में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। उसी गति से पार्टियां भी सक्रिय होती दिख रहीं हैं। इसमें BJP हो या कांग्रेस सभी अपने-अपने मुखिया की ब्रांडिंग करने में जुटी हैं। एक-दूसरे की नीतियों की खिलाफत भी। ऐसे में रोचक अंदाज में सोशल मीडिया पर विडियो और पोस्टर वार की बाढ़ सी आई गई है। क्योंकि शायद, अब घर-घर न जाकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से भी चुनावी जंग लड़ा जाने लगा है।

बहरहाल, इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर एक ट्विटर पर कार्टून विडियो पोस्ट किया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपने ट्विटर पर लिखा, तुम मुझपे पत्थर फेंको, मैं उन पत्थरों की सीढ़ियां बना चढ़ता चला जाऊंगा। मोदी जी ने अपने 9 साल के कार्यकाल में साबित कर दिया कि उनके जीवन मे जनसेवा का कर्तव्य सर्वोपरि है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।