भारत जोड़ो यात्रा रोकने BJP की साजिश!, जानें, भूपेश ने क्यों कसे तंज

कांग्रेस का दावा है राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से जनसमर्थन मिल रहा है। उससे बीजेपी घबराई हुई है।

  • Written By:
  • Publish Date - December 21, 2022 / 07:49 PM IST

छत्तीसगढ़। कांग्रेस का दावा है राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से जनसमर्थन मिल रहा है। उससे बीजेपी घबराई हुई है। क्योंकि इस यात्रा में गैर राजनीतिक लोग भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अशोक गहलोत और राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा (bhaarat jodo yaatra) से कोरोना के प्रोटोकॉल टूट रहे हैं।

दुनियाभर में कोरोना तेज़ी से फैल रहा है। इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। पत्र में कहा गया है कि यात्रा में सिर्फ वैक्सीन ले चुके लोग ही हिस्सा लें और मास्क व सैनेटाइजर का उपयोग किया जाए. साथ ही यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए। अगर यब करना संभव न हो तो देशहित में यात्रा को स्थगित किया जाए

अब इस इस चिट्टी को लेकर सियासतबाजी शुरू हो गई है। जिसे कांग्रेस ने इसे भारत जोड़ो यात्रा रोकने की साजिश बता रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर घेर लिया है। उन्होंने आज केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब कोरोनाकाल था, तब असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश में चुनाव कराए गए। लेकिन जब भारत यात्रा जोड़ो में कांग्रेस को अपार जनसमर्थन मिल रहा है तो वे लोग घबरा गए हैं। यही वजह है कि वह भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए नया बहाना खोजा जा रहा है।

हरियाणा में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने किया संबोधित

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का राज्य में स्वागत किया। यह यात्रा २३ दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों से गुज़रेगी।

हरियाणा के नूंह जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई कोई नई बात नहीं है, यह हज़ारों साल से चली आ रही है। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है, एक विचारधारा चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि च्च्दूसरी अन्य लोगों, किसानों और मज़दूरों की आवाज़ उठाती है और इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की एक भूमिका है।

१५० दिन में ३,५७० किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य है

भारत जोड़ो यात्रा ७ सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर अब हरियाणा पहुंची है. फरवरी की शुरुआत में जम्मू एवं कश्मीर में यह यात्रा सम्पन्न होगी. यात्रा के तहत १५० दिन में ३,५७० किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य है।