BJP का मास्टर प्लान! ‘वैभव सिंह’ ने दिए जीत का मंत्र!

By : madhukar dubey, Last Updated : October 5, 2023 | 8:23 pm

  • भाजयुमो की छग विधानसभा चुनाव को ले कर के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने बैठक किया
  • रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक दिवसीय बैठक कुशाभाऊ ठाकरे (One day meeting Kushabhau Thackeray) परिसर में हुई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह (National General Secretary Vaibhav Singh) प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता बडजेना, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व छ:ग भाजयुमो प्रभारी दीप ज्योति मुंड, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज व प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल जी के दीप प्रज्वलित कर के महापुरषों को माला अर्पण कर बैठक की शुरूआत किया गया।

    प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपने भाजयुमो की गतिविधियों की जानकारी दी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भाजयुमो लगातार जमीनी स्तर में संघर्ष कर रहा है सरकार लाने के लिए। पीएससी घोटाला, वन भर्ती घोटाला, बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं के साथ रेप, अनाचार, चाकू बाजी, ऐसे तमाम घटनाओं को ले कर के भाजयुमो सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है। जनता के हक की लड़ाई में कोई भी कमी हमने नहीं किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नव मतदाता सम्मेलन भी भाजयुमो का पूरे प्रदेश में चल रहा है विगत दो महीने से ।परिवर्तन यात्रा में भी भाजयुमो की बड़ी भूमिका रही। रवि भगत ने कहा आने वाले चुनाव में युवा हमारे पक्ष में भाजयुमो से जुड़ रहा है। बूथ शक्ति केंद्र तक एक बूथ 20 यूथ भी हमारा बन चुका है।

    राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने बताया 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी रायपुर आ रहे है। जिसमे मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री, जिला अध्यक्ष ,महामंत्री और प्रदेश पदाधिकारी सबका एक संगठन कार्यशाला होना है। सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी जिनका प्रवास जिम्मेदारी चुनाव तक छः ग में है उस सब को संभग वर जिम्मेदारी दे कर के प्रवास करना है।

    सोसल मीडिया इंफ्लुएंसर की प्रान्ती कार्यशाला करना है।हर जिले से 5 लोगों से बात चीत कर के भाजपा के पक्ष में माहौल बानाएंगे ।मीडिया ने भाजयुमो की न्यूज़ कार्य की चर्चा बनी रहे है।उसपे चुनाव के समय अधिक ध्यान देना है।संगठनात्मक प्रवास को प्राथमिकता जरूरी है।कांग्रेस सरकार के खिलाफ वातावरण हमें बनाना होगा। भाजयुमो के ऊपर पार्टी को सबसे ज्यादा भरोसा है उस भरोसे को कायम रखना है हमें अपने कार्य को और तेजी से करना है । प्रदेश पदाधिकारियों को अच्छे से मजबूती से कार्य जमीनी स्तर में जैसे कर रहे है उस गति को आगे बढ़ाए और 11अक्टूबर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से रायपुर शहर में हो।

    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता जी ने कहा कि हमे नवीन प्रकार की योजना होनी चाहिए छोटी छोटी युथ बैठक होनी चाहिए। सुशांत शुक्ला ने बताया भाजयुमो ने बहुत अच्छे से तरीके परिवर्तन यात्रा में बहुत अच्छी भूमिका निभाया गया। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को अब नए काम अपने जिला प्रभार में अब मेहनत करना है। प्रवास बढ़ाना है जिले मंडल के सभी जीजान से लगे हुए है कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाना है। राष्ट्रीय स्तर के सभी आये हुए अतिथि जिनको छःग की जिम्मेदारी मिली है उनका अच्छे से मंडल तक प्रवास हो चुनाव में भर पुर अच्छा लाभ संगठन को मिले। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह ने मीडिया गतिविधि जिला स्तर में भी मजबूत हो इस पर विशेष ध्यान रहे।

    यह भी पढ़ें : प्रसव पर मचा ‘सियासी’ बवाल! सरोज पांडेय बोलीं, स्वास्थ्य सेवाओं की ‘शर्मनाक’ तस्वीर