‘BJP’ का कांग्रेस पर सियासी ‘ककहरा’ वार!, समझें मायने

BJP ने मनरेगा मजदूरी के मुद्दे पर कांग्रेस को सवालों के कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।

  • Written By:
  • Updated On - April 17, 2023 / 03:41 PM IST

छत्तीसगढ़। BJP ने मनरेगा मजदूरी के मुद्दे पर कांग्रेस को सवालों के कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। किसी जिले में मनरेगा में फर्जी मास्टर रोल (Fake master roll in MNREGA) के जरिए पैसे निकाल लिए गए। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर BJP  ने अपने ट्विटर पर पोस्टर वार छेड़ रखा है। कल भी बीजेपी ने एक पोस्टर वार किया था। लेकिन आज एक बार फिर बीजेपी ने मनरेगा मजदूरी को लेकर कांग्रेस पर तगड़ा प्रहार किया है। एक नए अंदाज में बीजेपी ने कांग्रेस का ‘ककहरा’ ही गढ़ दिया। पोस्टवार पर लिखा, क से कांग्रेस, क से कमीशन, क से करप्शन।

इधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भूपेश सरकार में हर काम में लिए कमीशन देना पड़ता है, चाहे वह आम आदमी हो या व्यापारी। पूरी तरह से भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी कांग्रेस की सरकार है। हालात इतने बदतर है कि मनरेगा मजदूरों से भी कमीशन लिया जा रहा है।

कहा, जनता अब भूपेश सरकार के असली चेहरे को देख रही है। ये सरकार भ्रष्टाचारियों की पोषक और संरक्षण करने वाली है। आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी।