90 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ेगी BJP की सुझाव पेटी! समझें इसके मायने

By : madhukar dubey, Last Updated : July 16, 2023 | 3:09 pm

रायपुर। BJP दफ्तर में घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। इसमें एक आम सहमति बनी है कि घोषणा पत्र ( BJP Manifesto) में और क्या शामिल किया जाए। इसके लिए बीजेपी प्रत्येक विधानसभा में सुझाव पेटी भेजेगी। यह पेटी 90 विधानसभा (90 Assembly) में जाएगी। बीजेपी नेताओं का ऐसा मानना है कि, संगठन का घोषणा पत्र ऐसा हो जो वोटर को सीधे भाजपा से कनेक्ट कर सके इसे लेकर अहम फैसले किए गए हैं। इसके पीछे सियासी मायने हैं कि जनता के बीच में अपनी पहुंच बनाने की जुगत ताकि, यह भांपा जा कसे लोगों की अपेक्षाएं आने वाली सरकार से क्या है।

विजय बघेल ने कुछ इस तरह की बनाई रणनीति

क्षेत्रवार, सुझाव केंद्र खोले जाएंगे। हर विधानसभा में सुझाव पेटी जाएगी

90 विधानसभा में सुझाव पेटी जाएगी और हर वर्ग उस में आकर स्वतंत्र रूप से अपने विचार दे सकेगा।

दो लोगों को जिम्मेदारी देंगे। संभाग स्तर पर टीम बनी है।

हर संभाग और विधानसभा में संभागीय टीम जाकर वहां से फीडबैक लेगी।

घोषणा पत्र या संकल्प पत्र कुछ और अच्छा नाम देंगे। उसके लिए सुझाव भी लिए हैं।

विजय बघेल ने कहा, अलग-अलग वर्ग चाहे वह उद्योग वाले हो किसान संगठन, महिला संगठन हो सभी से उनके सुझाव लेंगे। जिसे घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। मितानिन, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मचारी मध्यान भोजन बनाने वाले पंचायत कर्मी, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव पटवारी , न्यायालय से लेकर मंत्रालय तक के अधिकारी कर्मचारी उनके लिए हमने बातचीत करने का कार्यक्रम तय किया है। उनसे बातचीत करेंगे सरकार से क्या अपेक्षाएं होंगी यह सभी बातें हमारे घोषणापत्र में होंगी।

राजस्व समेत सभी वर्गों के लिए प्लानिंग

विजय बघेल ने बताया, हमारे प्रदेश में कितना राजस्व आता है उसका किस तरह से हम ईमानदारी से उपयोग करें। कांग्रेस की सरकार जो राजस्व की दुर्गति कर रही है हजारों करोड़ की उसे हम सुरक्षित रखकर लोगों की सुविधा के लिए उसका उपयोग करेंगे। हर वर्ग के लिए हर प्रोफेशन से जुड़े हुए लोगों को कैसे उसका लाभ दे सकें इसका खाका घोषणा पत्र में होगा।

किसान और अनियमित कर्मचारियों लेकर विजय बघेल ने कहा कि, हम बिंदुवार खाका बना रहे हैं। उसकी जानकारी समय-समय पर सभी को दी जाएगी। जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे और पूरी मेहनत से पूरी टीम हमारी लगेगी और जन-जन तक जाएंगे। चाहे लोक कलाकारों के लिए हो, चाहे पत्रकारों के लिए हो। चाहे खिलाड़ियों के लिए हो। चाहे उद्योगपति, व्यापारी लोगों के लिए हो। सभी के लिए बात होगी। महिला, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए क्या अच्छी सुविधा दे सकते हैं इसे हम घोषणापत्र में शामिल करेंगे।

यह भी पढ़े : BJP की घोषणा पत्र समिति : दिग्गजों ने कहा-छत्तीसगढ़ की ‘खुशहाली’ का होगा घोषणा पत्र