हड़ताली पटवारियों को BJP का समर्थन! अरुण साव पहुंचे

By : hashtagu, Last Updated : May 31, 2023 | 6:14 pm

रायपुर। हड़ताली पटवारियों (Patwaris on strike) को समर्थन देने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) नवा रायपुर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक शिवरतन शर्मा भी थे। बता दें, पटवारी संघ 17 दिनों से हड़ताल पर हैं और धरना दे रहे हैं।

कल काला दिवस भी पटवारियों ने मनाया था। इस मौके पर अरुण साव ने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर हमला बोला। कहा, अापकी मांगें जायज है। साथ ही वादा किया कि बीजेपी की सरकार आएगी तो आप लोगों को न्याय मिलेगा। सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है। वह भी चुनाव जीतने के लिए, जिसे जनता अब समझ चुकी है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : BJP Plan : PM  माेदी करेंगे महासंपर्क अभियान का शुभारंभ! अरुण साव की प्रेसवार्ता