भाजपा की तिरंगा यात्रा : छत्तीसगढ़ में चारों ओर ‘भारत माता’ के नारों की गूंज….VIDEO

भाजपा की तिरंगा यात्राओं ने छत्तीसगढ़ के माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय कर दिया है ,छत्तीसगढ़ भारत माता की जय के जयघोष और नारों से लोगो में

  • Written By:
  • Updated On - August 12, 2024 / 06:19 PM IST

  • प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री रामविचार नेताम,श्याम बिहारी जयसवाल,पूर्व मंत्री,विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में धूम धाम से निकली तिरंगा यात्राएं

रायपुर। भाजपा की तिरंगा यात्राओं (BJP tricolor tours) ने छत्तीसगढ़ के माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय कर दिया है ,छत्तीसगढ़ भारत माता की जय के जयघोष और नारों से लोगो में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के उत्सव को लेकर उत्साह का संचार हो रहा है।भाजपा तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने जगदलपुर के तिरंगा चौक में संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ की। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।इस दौरान श्री देव ने इस अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम हर घर तिरंगा यात्रा में मेंसनावल दुर्गा मंदिर से बरवाही चौक तक, विकासखंड रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर रामनुजगंज में शामिल हुए। जनपद पंचायत खड़गवाँ में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक से अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कुरूद में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस : CM विष्णुदेव साय के अलावा कैबिनेट मंत्री और ‘MP-MLA’ यहां करेंगे ध्वजारोहण

यह भी पढ़ें : बीजापुर MLA और भूपेश पर ‘महेश गागड़ा’ का बड़ा सियासी हमला! कहा-इनके नक्सली कनेक्शन…VIDEO

यह भी पढ़ें : हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी पर फूटा कंगना का गुस्सा, कांग्रेस नेता को बताया ‘खतरनाक इंसान’

यह भी पढ़ें :हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर भारतीय शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें :देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने के षड्यंत्र में कांग्रेस शामिल, बेनकाब करेगी भाजपा : रविशंकर प्रसाद