कल ‘चुनावी शंखनाद’ करेंगे भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी!

11 अक्टूबर को भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या परिवर्तन उद्घोष” कार्यक्रम को लेकर आज BJP कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई।

  • Written By:
  • Updated On - October 10, 2023 / 09:04 PM IST

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के साथ मिल कर के कल 11 अक्टूबर को भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (BJYM National President Tejashwi Surya) के “परिवर्तन उद्घोष” कार्यक्रम को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक ली।

राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी जिला व मंडल कार्यकर्ताओ को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या कार्यकर्ताओ से मिलने छत्तीसगढ़ आ रहे है जो दिन रात पार्टी के लिए मेहनत करते है। आगामी चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इस कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी शंखनाद करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम तीन सत्र में होगा जिसमें उद्घाटन सत्र, चुनाव में भाजयुमो की भूमिका और नया भारत का विषय रहेगा। इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, आलोक डंगस, दीप ज्योति मुंड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पित बडजेना, मनीष सिंह, अमनदीप सिंह, शशांक राज सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी जो चुनाव तक छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा के लिए प्रभारी है आदि अन्य सभी दिग्गज उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम में आए पदाधिकारियों का उद्बोधन प्राप्त होगा। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता भाजयुमो राष्ट्रोय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मिलने को आतुर है। प्रदेश में चुनाव को लेकर और परिवर्तन उद्घोष को लेकर बहुत अच्छा माहौल है

रवि भगत ने बताया कि भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सुबह 8ः20 को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुचेंगे। जहाँ कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया जाहेगा। वह से बेबीलोन कैपिटल जाएंगे। सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय में “परिवर्तन उदघोष” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे जो शाम 4 बजे तक चलेगी। उसके बाद कार्यकर्ताओ से मुलाकात। रात्रि 7ः30 बजे भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पुनः लौट जाएंगे। तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में दो बार मुख्यमंत्री का घेराव किया गया। फिर से उनका छत्तीसगढ़ आना चुनावी बिगुल बजते ही सभी कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारी में लगे है और इस भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

यह भी पढ़ें : अमित जोगी बोले, ‘कांग्रेस-BJP’ चोर-चोर ‘मौसेरे’ भाई! पति-पत्नी भी…VIDEO