जब बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर राजधानी की बाजार में इठलाईं तो…

By : madhukar dubey, Last Updated : November 17, 2022 | 9:24 pm

छत्तीसगढ़। अचानक सदर बाजार में एक ज्वैलरी की दुकान में जब बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर पहुंचीं तो एक बारगी सभी हैरत में थे। जान तो सभी गए थे वे कौन हैं। पर मन में कुछ सवाल था, लेकिन जैसे ही इसकी पुष्टि हुई कि हां, वे वहीं बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं जो, अपने गुड लुक और अदाकारी से लोगाें के दिलों पर राज करने वालीं  ईशा कोप्पिकर हैं तो फिर क्या था। उनकी एक झलक पाने की बेताबी लोगों में दिखी। पर सुरक्षा के चलते भले ही ज्यादा लोग नहीं मिल पाएं हों। लेकिन यहां राजधानी की बाजार में उनका दिखना सभी लोगों के लिए सरप्राइज ही था। कुछ देर रूकीं और कुछ गहने लेने के बाद वे वहां से निकल गईं। वे एक अखबार और ज्वैलरी के शो रूम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रायपुर पहुंची थीं।

सदर बाजार में ज्वैलरी की दुकान में विजिट किया, बोलीं डॉक्टर होती तो लाइन लग जाती

उन्होंने इस दौरान कहा कि शुरुआत में उन्होंने स्वीमर के तौर पर करियर स्टार्ट किया। कॉम्पिटिशंस में भी जाया करती थीं। साथ में मॉडलिंग करती थीं। घर पर उनके पिता, चाचा, चाची सभी डॉक्टर्स हैं। इशा की ख्वाहिश थी कि वो डॉक्टर ही बनें, मगर उन्हें उतने नंबर नहीं मिले। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा अगर मैं डॉक्टर बनती तो मेरे पास पेशेंट्स की लाइन लगती, किसी की तबीयत न भी खराब हो तो वो मेरे पास चेकअप के लिए आ जाता। वे मुंबई में रहकर कई तरह के सामाजिक करती हैं।

बीजेपी की नेता भी हैं, बोलीं पीएम मोदी अच्छा काम कर रहे हैं

भाजपा की नेता भी हैं इशा। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों के लिए सेवा के कामों में उनका योगदान होता है। कार्यक्रम में इशा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो बेहद अच्छा काम कर रहे हैं।