दांत से काटते ही ‘फटा बम’, कोरवा बालक की मौत

By : madhukar dubey, Last Updated : February 19, 2023 | 7:22 pm

छत्तीसगढ़। महुआ बीनकर लौट रहे एक पहाड़ी कोरवा बालक (Corva child) जंगल में मिले (explosives) विस्फोटक पदार्थ को दांत से काट ही रहा था, कि उसके धमाके से उसकी मौके हो गई। बहरहाल, अभी इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है, कोरबा वन मंडल की यह घटना है।

सूचना के मुताबिक बालक अपने कुछ साथियों के साथ जंगल में महुआ बीनने के लिए गया हुआ था। इसी दोरान विस्फोटक मिला। ब्लास्टिंग की आवाज से दहला गांव, परिजन समझ रहे थे पटाखे की आवाज है। लेकिन जब मौके पर गए थे, उनके हाेश उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

मृतक बालक का नाम सात वर्षीय बालक बिहानू बताया जा रहा है। वह पहाड़ी कोरवा पर बड़े भाई राम प्रसाद 9 वर्ष के साथ गया था महुआ बीनने के लिए गया था। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। कोरबा वनमण्डल के बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत अजगर बाहर टोकाभाटा की घटना है। बता दें, इसी तरह कुछ दिनों पूर्व ही पसान इलाके में जंगल में गए पति-पत्नी भी ब्लास्ट में घायल हो गए थे।