CM विष्णु देव साय को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

By : hashtagu, Last Updated : August 19, 2024 | 4:43 pm

ब्रह्मकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री साय के लिए की मंगलकामनाएं

रायपुर, 19 अगस्त 2024/ रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) के निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (Prajapita Brahmakumari Ishwariya Vishwavidyalaya) रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन एवं ब्रह्मकुमारी रश्मि बहन ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री साय को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री साय ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें : सीएम विष्णुदेव साय ने सपरिवार महाकालेश्वर के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की