BJP Candidate: वोट डालने के बाद बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद गिरफ्तार, फिर विरोध के चलते बैरंग गई झारखंड पुलिस

By : madhukar dubey, Last Updated : December 5, 2022 | 4:38 pm

रायपुर। आखिरकार, तमाम विरोध और कवायदों के बीच झारखंड की पुलिस ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी ब्रह्मनंद नेताम (Brahmanand Netam) को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव (Bhanupratappur By Elections) का मतदान खत्म हुआ। वैसे ही उन्हें पुलिस दबोच ली। बरहाल, उनके गिरफ्तारी के लिए झारखंड की पुलिस सक्रिय थी, इसकी खबर हमारी वेबसाइट ने सुबह ही जारी कर दिया था।
बता दें, की झारखंड की पुलिस बीजेपी प्रत्याशी को चुनाव प्रचार के दौरान ही गिरफ्तार करने वाली थी। लेकिन विद्रोह न हो, इसके लिए मतदान खत्म होने का इंतजार था। इन पर झारखंड में नाबालिग के साथ गैंगरेप का आरोप है।

कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते वापस लौटी झारखंड पुलिस

गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते ब्रम्‍हानंद नेताम को लिए बिना ही झारखंड पुलिस वापस लौट गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरोध में रास्ता को रोक रखा था। जहां कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे थे। उनको उग्र देखकर झारखंड पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

गिरफ्तारी से पूर्व वोट देने आए तो ये कहा था

तमाम तर्कों के बीच बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम (Brahmanand Netam) ने भी अपनी पत्नी के साथ वोट डाले। उन्होंने कहा यदि मैं बलात्कारी होता तो शायद क्षेत्र की जनता मुझे अपना आशीर्वाद नहीं देती। मैं लोगों के पास जब वोट मांगने पहुंचता तो मुझे भगा देते। मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाकर राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है। यदि मेरी गिरफ्तारी करनी हो तो कर लीजिए। मैं तैयार खड़ा हूं। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड मतों से विजय होऊंगा।
वे गांव में ही शीतला माता मंदिर गए। उन्होंने जीत के लिए देवी से आशीर्वाद लिया। फिर कसावाही मतदान केंद्र पहुंचे। ब्रह्मानंद के साथ उनकी पत्नी भी वोट डालने आईं थीं। हालांकि, वोट से पहले वो थोड़ा भावुक भी हुईं। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद ने पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Also Read: Bypolls: पंजा और कमल की लड़ाई में सिकंदर कौन?, मंडावी ने की वोटिंग पर ब्रह्मनंद को पुलिस का डर