BJP में विचार मंथन, निकले ‘पिछले’ हार के कारण!

By : madhukar dubey, Last Updated : April 24, 2023 | 1:07 pm

रायपुर। कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनने के कारण ही BJP पिछले चुनाव में शिकस्त खाई थी। लेकिन इस पार्टी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज नहीं करेगी। बीजेपी की बैठक में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे (MP Saroj Pandey) ने पिछले चुनाव के दौरान हुई रणनीति और तैयारियों पर पार्टी के द्वारा की गलतियों को मान गई हैं। हालांकि इसकी हमेशा से चर्चा होती रही है। उन्होंने कहा कि, चुनाव के दौरान नतीजे हमारे कार्यकर्ता भांप गए थे। नेताओं को ये बात देर से समझ आई।

दरअसल ये बात कहकर सरोज पांडे ने ये जताने का प्रयास किया कि, इस बार कार्यकर्ताओं की जरूर सुनी जाएगी। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी कह चुके हैं कि टिकट बंटवारे में भी कार्यकर्ताओं की पसंद को तरजीह दी जाएगी। बीजेपी की इस बैठक में पार्टी के नेता और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। बड़ी तादाद में एकात्म परिसर कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं में इन नेताओं ने जोश भरा।

कांग्रेस सरकार पर हमला

सरोज पांडे ने कहा, कैसी भी लहर हो परंतु रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का परचम सदैव ऊंचा रहा है और रहेगा। इस बार जीत का एक अलग कीर्तिमान रचा जाएगा। विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक में सरोज पांडे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बहरूपिया सरकार कहा है। उन्होंने कहा, यह बोलती कुछ है और करती कुछ है। शराबबंदी के वादे का पूरा न होना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ एक बड़ा विश्वासघात है। जिसका बदला निश्चित रूप से जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस से लेगी।

बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

इस तरह की बैठकों के जरिए भाजपा के नेता इस बात पर पूरा जोर लगा रहे हैं कि, बूथ स्तर पर पार्टी का प्रचार मजबूत हो। सरोज पांडे ने कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र भी सुझाया। उन्हें बताया कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर ही चुनावी जीत का आंकड़ा बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से एकजुटता के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बृजमोहन बोले- दक्षिण से निकलेगा विजय रथ

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, आने वाला चुनाव एक धर्म युद्ध है। 15 सालों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जितने भी विकास के काम किए उसके अलावा एक भी नया विकास का काम पिछले साल साढ़े 4 साल में नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ की जनता को न प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है, न ही नल जल योजना के तहत स्वच्छ पानी मिल पा रहा है। ऐसे में हमें अपने विधानसभा रायपुर दक्षिण से जागरूकता का ऐसा संदेश देना है कि कांग्रेस सरकार को सबक मिल सके। बृजमोहन ने दावा किया कि दक्षिण विधानसभा से भाजपा की जीत का विजय रथ पूरे प्रदेश में पहुंचेगा।