झीरम कांड पर ‘बृजमाेहन’ ने भूपेश पर दागे सियासी सवाल!

By : madhukar dubey, Last Updated : May 24, 2023 | 8:24 pm

रायपुर। भूपेश बघेल के झीरम कांड वाले बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सियासी सवाल दागे। बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal) ने कहा, आदरणीय भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) जी, झीरम घटना सिर्फ आपके लिए नहीं हमारे लिए भी भावनात्मक है। दिवंगत नेता हमारे भी मित्र थे। इस मामले में राजनीति आप कर रहे है,भाजपा नही। रही बात सवाल की तो इस घटना को लेकर हमारे मन में, आम जनता के मन में भी ढेरों सवाल उठते हैं। जिसका जवाब हमे भी आपसे चाहिए। आपने कहा कि नक्सलियों ने पूछ पूछ कर गोली मारी है। आप यह क्यों नही बताते कि नाम पूछकर जिसको छोड़ा गया आज वो आपके मंत्रिमंडल का प्रमुख सहयोगी है। खैर…भूपेश जी, आप तो कहते थे गुनहगारों का नाम जेब में लिए घूम रहा हूं। इतने सालों से किसने आपको रोका है नाम सार्वजनिक करने से? या फिर ऐसा कहना आपकी कोरी बयानबाजी का हिस्सा था। स्पष्ट करें।

झीरम मामले में राजनीतिक बयानबाजी करके आप लोगों को नही भटका सकते। पूरे देश को पता है कि झीरम घटना के बाद खलबली कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मची थी। इस घटना के बाद ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के 2 टुकड़े हुए थे। इस दौरान चले गंभीर आरोप प्रत्यारोप के दौर को सभी ने देखा है। मुख्यमंत्री जी, कभी-कभी सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। आपकी कांग्रेस पार्टी का नक्सलियों के साथ कैसा संबंध है यह समय-समय पर जाहिर होता रहता है। पूरे देश भर के नक्सलियों के हिमायती आज कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठे हैं। झीरम की घटना हमारे लिए भावनात्मक विषय है। आज तक किसी भी नक्सली हमले में नाम पूछकर लोगों को मारा गया क्या❓

इसे भी पढ़ें: BJP बोली भूपेश राज में ‘गौमाता चल दिस छुट्टी में’…