बृजमोहन का ‘कुमारी सैलजा’ पर तंज तो भूपेश को कहा ‘चला चली की बेला’!
By : madhukar dubey, Last Updated : June 23, 2023 | 9:19 pm
रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Former minister brijmohan agarwal) ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा की गई नियुक्ति को कुमारी सैलजा (Miss Selja) के हस्तपक्षेप पर कहा, देखिए अब कांग्रेस की चला चली की बेला है। जिस कुटुंब में एक-दूसरे में विश्वास नहीं होता है, वो कुटुंब आगे नहीं बढ़ता। और अब कांग्रेस कुटुंब तितिर बितिर हो रहा है। अविश्वास व्यक्त किया जा रहा है। अब क्या दिल्ली से नियुक्त प्रभारी की ही कोई नहीं सुना रहा है। बिना उसकी जानकारी के ही सबकुछ हो रहा है। अगर प्रदेश अध्यक्ष अगर कुछ करते हैं, जो वनवासी समाज, आदिवासी समाज के हैं। कहा, देखिए जब किसी व्यक्ति की मति भ्रष्ट हो जाती है और वो चारों तरफ से आरोपों में घिर जाता हैं, जब उसके साथ जेल में हो बंद हो तो वह डिटेक्टर बन जाता है।
गिरिराज सिंह पर कांग्रेस के बयान पर कहा
केंद्रीय गृह मंत्री देश के दूसरे नंबर के नेता होते हैं। अगर वे कहते हैं तो उनके पास में प्रमाण है। कहा, ईडी ने 2 हजार करोड़ शराब का घोटाला पकड़ा है। 5 सौ करोड़ कोयला का घोटाला पकड़ा। अभी और कितना है। कहा, भूपेश बघेल जी के पास सिर्फ फर्जी सीडी है। अब इनके पास कुछ नहीं बचा है। सब कुछ जाने वाला है।
इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)
यह भी पढ़ें : मरकाम बोले, 2018 में भाजपा को 65 का लक्ष्य दिया, कांग्रेस की 67 सीटें आई!




