मरकाम बोले, 2018 में भाजपा को 65 का लक्ष्य दिया, कांग्रेस की 67 सीटें आई!
By : madhukar dubey, Last Updated : June 23, 2023 | 8:44 pm
रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Congress State President Mohan Markam) ने कहा एसीसीआई प्रतिनिधि के रुप में कुमारी सैलजा जी मार्गदर्शन देती हैं। उनके आदेश का अक्षरश : पालन होता है। मैंने कल भी बयान दिया था, कि उसकी समीक्षा होगी। कहा, देखिए उसमें उन्होंने कहा था, उसमें अग्रिम आदेश है। समय-समय पर पीसीसी में बदलाव होता है। कहा, विपक्ष एकजूट हैं। लोकसभा की तैयारी के सवाल पर कहा, हमने लोकसभा चुनाव की तैयारी हो रही है। इस पर संगठन पर भी हम काम कर रहे हैं।
अमित शाह कांग्रेस के लिये शुभांकर, वे जो कहते है कांग्रेस के लिये शुभ होता है- कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह कांग्रेस के लिये शुभांकर है। अमित शाह जब- जब भी भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज करते है। भाजपा के लिये जो भी दावा करते है। वो कांग्रेस के लिये शुभ होता है। 2018 में अमित शाह ने दावा किया था कि भाजपा की 65 सीटे आयेगी। कांग्रेस की 67 सीटे (Congress 67 seats) आई। फिर से अमित शाह दावा करके जा रहे है, भाजपा के पक्ष मे। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। हमारा नारा है अब की बार 75 पार वह साबित होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह भ्रष्टाचार की बड़ी- बड़ी बाते कर रहे थे। लेकिन अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रूपये कहां से आया उसके बारे में मौन रहे? अडानी और मोदी के गठबंधन के बारे में मौन रहे? अडानी के हिडन बर्ग घोटाले पर मौन रहे? छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से कांग्रेस ने अमित शाह से 17 सवाल पूछे थे। जो देश के संदर्भ में था, छत्तीसगढ़ के संदर्भ में था, उसके बारे भी अमित शाह मौन रहे। अमित शाह की जुमलेबाजी छत्तीसगढ़ में नही चलने वाली। छत्तीसगढ़ के नान घोटाले, चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर वाले अभिषाक सिंह पर अमित शाह ने एक शब्द नहीं बोला।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह, मोदी के वायदों पर मौन रहे, हर साल 2 करोड़ रोजगार पर, किसानों की आय दुगुनी करने पर, 100 दिनों में महंगाई कम करने का वायदा, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार लागत का ड्योढ़ा समर्थन मूल्य का वायदा, 35 रूपये लीटर में पेट्रोल-डीजल देने के वायदे पर अमित शाह मौन रहे। भाजपा के नेता बड़ी-बड़ी बातें कर जनता को भरमाना जानते है लेकिन जनता से किये वायदों पर उनकी बोलती बंद रहती है। 2023 और 2024 के चुनाव में जनता मोदी के 10 साल का हिसाब भाजपा से मांगने को तैयार है। भाजपा को जनता को जवाब देना ही होगा।
इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)
यह भी पढ़ें : कांग्रेस का पलटवार, रमन राज में 170 करोड़ रुपए का मच्छरदानी घोटाला हुआ था!


