BJP का Twitter पर Cartoon वार! लिखा, हम तो ‘डूबेंगे सनम’…

By : madhukar dubey, Last Updated : June 30, 2023 | 6:35 pm

छत्तीसगढ़। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने पर बीजेपी ने ट्विटर वार (BJP Twitter War)  छेड़ रखा है। इसके अलावा बीजेपी के नेता भी बयानबाजी करने में लगे हैं।

छिड़े इस ट्विटर वार पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कहा, रमन सिंह को आखिर क्यों पीड़ा हो रही हैं, महराज को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर। क्योंकि उनको लग रहा था कि अजीत जोगी की तरह ही कांग्रेस में कुछ होगा। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। बीजेपी बिना कुछ किए ही सत्ता पाना चाहती है। इसलिए वे दूसरे के भरोसे सत्ता पाने की फिराक में थी। कहा, ट्विटर पर बीजेपी ने टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने पर अनाप-शनाप लिख रहे हैं। बहरहाल, चुनावी मौसम में सोशल मीडिया पर रोचक अंदाज पर कार्टून वार कांग्रेस-बीजेपी में छिड़ा हुआ है। इसकी एक बानगी देखिए।

यह भी पढ़ें :