एनडीए की जीत पर मना जश्न! CM विष्णुदेव और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद…VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : June 4, 2024 | 10:32 pm

  • कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का दिया धन्यवाद

  • रायपुर। एनडीए की सरकार को तीसरी बार बहुमत मिलने पर और छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सीटें जीतने पर भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जश्न मनाया गया आतिशबाजी की गई प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai), प्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव (BJP President Kiran Singhdev) ने अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।

    Cm Vishanu Bjp

    कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9 सीटें मिली थी इस बार यह बढ़कर 10 हो गई है कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से यह सम्भव हो पाया है मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,गृहमंत्री श्री अमित शाह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया।

    Patakha Bjp

    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा ,इंडी गठबंधन हारने के बाद भी बड़े बड़े बयानों से परहेज़ नहीं कर रहा, जबकि एनडीए जीत के बाद भी सौम्य है इंडी गठबंधन तमाम गलत एजेंडे फैलाने के बावजूद भी भाजपा से आगे नहीं बढ़ पाया और पूरा का पूरा इंडी गठबंधन सीटों के मामले में भाजपा से पीछे रहा ,लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना एतिहासिक है। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री का विधायक अजय चंद्राकर, स्वदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू जगदीश रोहरा सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता माजूद रहे।

    Munat Bjp

    ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा जनों ने मनाया जश्न

    भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय क्षेत्र में से 10 संसदीय क्षेत्र में मिली ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा जनों ने जश्न मनाया। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में काफी संख्या में उपस्थित भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत को पूरी विनम्रता से स्वीकार कर इसे पूरे छत्तीसगढ़ की जीत बताया है। पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने और विश्व मंच पर भारत के गौरव को पुनर्प्रतिष्ठित करने के लिए प्रदेश की जनता का हृदय से आभार मानकर बधाई भी दी है।

    Sanjay Bjp

    • मंगलवार की शाम एकात्म परिसर में भाजपा जनों ने जबरदस्त जश्न मना कर होली और दिवाली का आतिशी व रंगीन नजारा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक नंदे साहू, छगनलाल मूंदड़ा,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, अशोक बजाज, मिनल चौबे, अमरजीत छाबड़ा, हरीश ठाकुर, प्रवक्ता प्रवीण साहू, सुनील चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

    यह भी पढ़ें : कांग्रेस के झूठ और दुष्प्रचार को छत्तीसगढ़ की जनता ने सिरे से नकारा- विष्णु देव साय…VIDEO

    यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव परिणाम पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा जनादेश मोदी के खिलाफ

    यह भी पढ़ें :बस्तर की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ, भाजपा ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका-केदार कश्यप

    यह भी पढ़ें :भाजपा की यह जीत छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के अभियान पर जनादेश की मुहर : मरकाम

    यह भी पढ़ें :इंडी गठबंधन के सभी राजनीतिक दल मिलाकर भी सीटों में भाजपा से पीछे रह गए : शिवरतन शर्मा

    यह भी पढ़ें :पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 11 में से 10 कांग्रेस प्रत्याशियों का हारना मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर मुहर-किरण देव

    यह भी पढ़ें :11 में से 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा और मोदी जी पर छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट विश्वास है -डिप्टी CM विजय शर्मा