रायपुर, छत्तीसगढ़: केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए डीजल को पूरी तरह एक्साइज ड्यूटी (excise duty) से मुक्त कर दिया है और पेट्रोल (petrol) पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। यह कदम देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे आर्थिक राहत (direct relief) देने वाला है।
डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त कर देना और पेट्रोल पर भी 10 रुपये की कटौती कर एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपये प्रति लीटर कर देने का केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे राहत पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
इस जनहितकारी निर्णय के लिए… pic.twitter.com/j8PHuHe2ZM
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 27, 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के प्रति हृदयपूर्वक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से आम जनता के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा और लोगों को ईंधन की लागत कम होने से आर्थिक लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह कदम देशवासियों के हित और जीवनयापन में सहूलियत बढ़ाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।