CG विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणा, BJP पर बरसीं !… LIVE

By : hashtagu, Last Updated : October 30, 2023 | 3:41 pm

  • खैरागढ़ में प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणाएं:महतारी न्याय योजना में गैस रिफि​लिंग पर 500 रुपए की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ
  • रायपुर। खैरागढ़ में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi in Khairagarh) ने 8 बड़ी घोषणाएं (8 Big Announcements) की है। छत्तीसगढ़ महतारी न्याय योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। 200 ​यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। महिलाओं के सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए ऋण भी माफ किए जाएंगे। प्रियंका ने जालबांधा में आयोजित सभा में ये बातें कही।

    F9rb5gzwwaa7ny2

    प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणाएं

    1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में आएंगे। 2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली। 3. महिला स्व-सहायता समूहों और सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ। 4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना। 5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे। 6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज मिलेगी। 7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ किया जाएगा। 8. राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

    Whatsapp Image 2023 10 30 At 14311 Pm 1698654194

    खैरागढ़ को जिला बनाकर वादा पूरा किया

    खैरागढ़ को जिला बनाकर अपना वादा पूरा किया। आपके सामने भूपेश जी ने उपचुनाव में वादा किया था कि जिला बनेगा। नतीजा आने के 3 दिन बाद ही जिला बनाने की घोषणा कर दी। हमारी सोच शुरू से है, जो महात्मा गांधी की सोच थी। जब तक ग्रामीण विकास पूरा नहीं होगा, जब तक ग्रामीण अपने पैरों पर खड़ा नहीं होगा। ये कांग्रेस पार्टी की सोच है।

    कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली

    हमने सत्याग्रह किया, अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। ये नेताओं से आजादी की लड़ाई नहीं थी, ये जनता के लिए आजादी की लड़ाई थी। कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली। जिसमें आपको वोट डालने का अधिकार मिला। ये सोच है कांग्रेस पार्टी की। वो महापुरुष जो इस देश के लिए शहीद हुए वो चाहते थे कि सभी को सत्ता अपने हाथ में मिले। जिससे वो अपने जीवन में बदलाव ला सकें। ये कांग्रेस पार्टी की नींव है और यही विचारधारा है। जो देश की संपत्ति है, देश की जनता से छीनी जा रही है, उसे प्रदेश की सरकार ने वापस किया है।

    10 हजार गौठान बनाकर रोजगार दिया

    कांग्रेस की सोच गरीबों और कमजोरों को आगे बढ़ाना है। हमने 10 हजार गौठान बनाकर रोजगार दिया। गौठान में गोबर से कई प्रोडक्ट तैयार हो रहे हैं। गायों की देखभाल के साथ हमने लोगों को रोजगार भी दिया। भाजपा के लोगों को इसमें भी भ्रष्टाचार दिखता है।

    जाति जनगणना की बात पर भाजपा नेताओं की जुबान नहीं खुलती

    जब कांग्रेस जाति जनगणना की बात करती है तो भाजपा के नेता चुप हो जाते हैं। जब लोगों की गिनती ही नहीं होगी तो गांव का विकास कैसे करेंगे। बिहार में गिनती हुई तो ओबीसी, एससी, एसटी के आंकड़ों का पता चला। सारे पार्टी कह रही है गिनती करो। लेकिन बीजेपी के नेता ये नहीं चाहते। ​

    10 सालों तक लागू नहीं होगा महिला आरक्षण

    भाजपा ने वाहवाही के लिए महिला आरक्षण तो पास करा ली। लेकिन दस सालों तक ये लागू नहीं होगा। चुनाव में सोच समझकर वोट डालिए, कांग्रेस का साथ देंगे तो अगले पांच सालों तक छत्तीसगढ़ में फिर विकास की बयार बहेगी।

    केंद्र सरकार आपकी सं​पत्ति उद्योगपतियों को दे रही

    सब्सिडी का मतलब जो आपकी संपत्ति है, आपके पैसे हैं, आपको वापस कर रहे हैं और केंद्र की सरकार आपसे छीनकर उद्योगपतियों को दे रही है। उनको कौड़ियों के दामों में बेची जा रही है। आप सोच-समझकर अपना वोट नहीं देंगे तो आगे जाकर 5 साल में छत्तीसगढ़ में भी यही नौबत आएगी।

    छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से अच्छा

    आपको देखकर कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से अच्छा है। गुजरात का मॉडल तो झूठा था और दूर से चमकता था। देश में भी यही किया, संपत्ति को बेच दिया। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

    इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 1 नवंबर से प्रति एकड़ बीस क्विंटल धान खरीदी होगी। सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हमारे ऐलान से बीजेपी वालों को दर्द हो रहा है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। साढ़े 17 लाख किसानों को आवास देंगे, महुआ, ईमली और आमचूर के समर्थन मूल्य में दस फीसदी वृद्धि करेंगे, लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज देंगे।

    यह भी पढ़ें : चुनावी युद्ध : काकी ने लगाया ‘काका’ के माथे पर ‘विजय तिलक! 6 प्रत्याशियों ने भी भरे नामांकन