CG-BJP का एक तीर-दो निशाना : तथाकथित युवा हितैषी ‘कांग्रेस’ के झूठ का पर्दाफाश…VIDEO वार

By : hashtagu, Last Updated : September 6, 2024 | 3:30 pm

छत्तीसगढ़। आज छत्तीसगढ़ भाजपा (Chhattisgarh BJP) ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट (X account) के माध्यम से कांग्रेस पर एक तीर से दो निशाना साधा है। कहने का तात्पर्य है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था के साथ-साथ युवाओं को मिले कई सेक्टर में नौकरियों की रिपोर्ट पर आधारित एक विडियो जारी करते हुए कांग्रेस की यूपीए सरकार की तुलनात्मक समीक्षा की है। इसमें देश में तकनीकी के क्षेत्र में बढ़ रहे भारत के कदम के पीछे पीएम मोदी की नीतियों को बताया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस पर युवाओं में दुष्प्रचार को लेकर कड़ी आलोचना करते हुए मनमोहन सिंह की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधा। कहा-मोदी जी के दो कार्यकाल में नौकरियों में ऐतिहासिक वृद्वि हुई है।

  • इसके अलावा पीएम मोदी की जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं के चलते करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। युवा में कौशल विकास के माध्यम और केंद्र सरकार की चल रही कई योजनाओं के जरिए युवाओं को नौकरियां तो बढ़ी हैं। इसके साथ ही आज युवा कौशल विकास करके कई क्षेत्रों में स्वजोगार भी कर रहे हैं।

जबकि कांग्रेस के समय देश के विकास की दर भी धीमी थी। देश के युवाओं में घोर निराशा थी। लेकिन जब आज भारत प्रगति के रास्ते पर चल रहा है तो कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है और 2029 तक विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारत है। अब मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर चल पड़ा है। वहीं कांग्रेस सिर्फ भ्रम और झूठ के जरिए युवाओं को बरगलाने का काम रही है।

 

यह भी पढ़ें : CG-X Story : BJP का ‘कांग्रेस’ पर पोस्टर वार! छोड़े सियासी तीर

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की आबकारी नीति को लेकर लगाई गई याचिका खारिज! इसकी बड़ी वजह

यह भी पढ़ें : Trendy Diet: सेहत के लिए ठीक नहीं ट्रेंडी डाइट, मीट-फिश और अंडे का जरूरत से ज्यादा सेवन हो सकता है नुकसानदायक