CG-भाजपा का कार्टून वार! कहा-‘कांग्रेस’ में होता था ‘महिलाओं’ का अपमान…
By : hashtagu, Last Updated : May 30, 2024 | 3:42 pm
![](https://d1rnodgw92acfq.cloudfront.net/wp-content/uploads/2024/05/BJP-CARTOON-1.jpg)
नतीजा भी साफ दिखने लगा है कि विष्णुदेव साय की सरकार (Vishnudev Sai’s government) में जहां भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है। वहीं महिलाओं के उत्पीड़न के मामले न के बाराबर हैं। जिसे भाजपा ने आज अपने एक्स एकाउंट पर कार्टून के जरिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार और वर्तमान विष्णुदेव साय की सरकार से तुलानात्मक तस्वीर पेश की है।
भले ही थोड़ा अंदाज कार्टून में सियासी छौंका मारते हुए विष्णुदेव साय के सुशासन को दर्शाया है। लिखा, कांग्रेस में होता था महिलाओं का अपमान। भाजपा में मिली सुरक्षा और सम्मान।
भाजपा ने कहा, मोदी की गारंटी में महिलओं के आत्मसम्मान की रक्षा करना और उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत बनाना। विष्णुदेव देव साय की सरकार मोदी के गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा कर रही है। इसमें महतारी वंदन योजना ऐतिहासिक है। महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए उनके खाते में दिए जा रहे हैं। जबकि कांग्रेस ने बेसहारा महिलाओं को हर महीने 500 रुपए देने के चुनावी वादों को पूरा करने से मुकर गई। ठीक ऐसे ही राहुल गांधी भी महिलाओं को झांसा दे रहे हैं कि उनके खाते में हर महीने साढ़े आठ हजार रुपए देंगे।
ये जुमला सिर्फ केंद्र की सत्ता पाने के लिए झूठे वादे कर रहे हैं। जिसे जनता समझ चुकी है, इसलिए कांग्रेस और इसके इंठी गठबंधन को नाकारते हुए पीएम मोदी जी को 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।
https://x.com/BJP4CGState/status/1796036312962564418
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024 : 206 कार्यक्रम, 80 साक्षात्कार, ऐसा रहा पीएम मोदी का मैराथन चुनावी अभियान
यह भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव : पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए टीएमसी, बसपा, बीजद और कांग्रेस से सीटें छीनने की तैयारी में भाजपा