CG-सियासत में ‘मंत्री के बंगले’ में चाेरी का मामला! भड़के पूर्व मंत्री ‘शिव डहरिया’ बोले, मांगें माफी…VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : January 6, 2024 | 3:34 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (Health Minister Shyam Bihari Jaiswal) ने आरोप लगाया है कि उनके बंगले से सामान गायब (Goods missing from bungalow) है। मंत्री ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे भारत पर जब मुगलों ने आक्रमण किया और हमारे मंदिरों में चोरी की वैसे ही सरकारी आवास में चोरी की गई। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

  • शिव डहरिया ने कहा कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने बयान पर माफी मांगे। ये मुझे बदनाम करने की कोशिश हो रही है। मैं सरकारी बंगले से अपना व्यक्तिगत सामान लाया हूं। मैं अपना टीवी और AC लाया हूं। वो चाहें तो PWD के अधिकारियों को बुलवाकर जांच करा लें कि क्या-क्या सामान था। इस तरह से बयान देना ठीक नहीं। मैं इस पर मंत्री से बात करूंगा।

स्वास्थ्य मंत्री क्या बोले

श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने बंगले की हालत पर कहा- जब मैं वहां गया तो देखा कि सामान पूरी तरह से गायब हैं। एसी गायब है, टेलीफोन गायब है उसका तारा काटकर ले जाया गया है। बाथरूप से मिरर तक गायब है, पहली बार देखा कि पत्थर मिट्‌टी तक गायब है। नल की टोटी गायब है। जो सामान निकाल न सके दीवार खोदकर चीजों को निकाला गया है।

अजय चंद्राकर ने ली चुटकी

पूरा मामला चर्चा में आया तो भाजपा के कुरुद से विधायक पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने चुटकी ली। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कह दिया कि शिव डहरिया हैं तो कुछ भी मुमकिन हो सकता है। इस बात पर डहरिया ने कहा कि चंद्राकर अपनी दशा देखें फिर बात करें।

  • बता दें कि जो शिव डहरिया का बंगला था वो उसे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अलॉट हुआ है। इसी के साथ नया विवाद शुरू हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया है कि उनके बंगले से सामान गायब है। उन्होंने दावा किया है कि एसी, टेलीफोन, टीवी, किचन की शेल्फ तक उखाड़कर ले गए हैं।

बता दें कि जो शिव डहरिया का बंगला था वो उसे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अलॉट हुआ है। इसी के साथ नया विवाद शुरू हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया है कि उनके बंगले से सामान गायब है। उन्होंने दावा किया है कि एसी, टेलीफोन, टीवी, किचन की शेल्फ तक उखाड़कर ले गए हैं।

इनपुट (भोजेंंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : महादेव सट्टा एप : भूपेश को मिले थे ‘508 करोड़’! ED के चार्जशीट में खुलासा! ‘कांग्रेस-BJP’ में सियासी द्वंद