CG-चुनावी दंगल : खड़गे की दहाड़! बोले, ‘रमन ​सिंह’ बस्तर के लोगों को ‘नक्सली’ मानते थे

By : hashtagu, Last Updated : November 1, 2023 | 3:16 pm

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress National President Mallikarjun Kharge) ने कहा- समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाना है तो कांग्रेस को वोट करें। मोदी जी दूरदर्शन हो गए हैं। लोगों को दूर से दर्शन देते हैं। कांग्रेस के लोग सबसे मुलाकात करते है। न जात न पांत बटन दबाओ हाथ पर। क्योंकि हाथ हमारा साथी है। यह काम करने का पंजा है। इसलिए कांग्रेस को वोट दो।

मोदी सरकार में महंगाई आसमान छू रही। पेट्रोल-प्याज की कीमत आसमान छू रहे हैं। गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है। इससे पहले भूपेश बघेल ने सुकमा में कहा रमन ​सिंह (Raman Singh) बस्तर के लोगों को नक्सली मानते थे। यहां के लोगों को जेल में डाल दिया जाता था। यहां फर्जी मुठभेड़ कराई गई। रमन राज में महुआ खरीदना बंद कर दिया गया। लोग महुआ को सड़क पर फेंकने को मजबूर हो गए। हमने पांच सालों में यहां ​कई विकास के कार्य किए। आदिवासियों को जमीनें वापस लौटाई। स्कूल खोले। BJP के लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया है। हमने यहां के लोगों के लिए काम किया। इस​लिए वोट मांग रहे हैं। खड़गे बोले- नेहरू-गांधी के उसूलों के साथ कांग्रेस ने देश को आजाद कराया। भाजपा नेताओं के पास कांग्रेस नेताओं को गाली देने के अलावा कोई काम नहीं है। खड़गे ने ये बात सुकमा सभा के दौरान कही।

मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण

भूपेश बघेल ने पांच साल पहले जो वादे आपसे किए थे उन वादों को पूरा करने का काम किया। इसलिए कांग्रेस पार्टी का नाम ऊंचा हुआ और पार्टी यहां मजबूत हुई। मैं सिर्फ वोट मांगने नहीं आया हूं, मैं आपने से विनती करूंगा कि एक तरफ तो हमें चुनाव जीतना है लेकिन सबसे ज्यादा समाज, संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाना है। ये सबसे बड़ी बात है।

गांधी ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी होती तो हम लोगों को जंगलों में रहना पड़ता। कोई स्कूल नहीं था, हॉस्पिटल नहीं थे, बैंक नहीं थे, व्यापार नहीं था, ये सब कांग्रेस ने किया। बाकी के लोग हवा में बातें करते हैं। बीजेपी ने इस देश के लिए क्या किया। बार-बार पूछते हैं कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया।

मोदी जी भूल जाते हैं कि उनकी सरकार कब तक थी। 70 साल में हमने जो इस देश में बनाया, फैक्ट्रियां बनाई, स्कूल बनाए। क्या छत्तीसगढ़ में जो स्कूल हैं उन्हें मोदी जी ने बताया। वो ऐसी बात करते हैं कि देश को आजादी 2014 के बाद मिली। आप लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया। आप समझते हैं वोट मांगने का हक है।

हमने देश के लिए कुछ किया है, देश के नागरिकों का भला किया है इसलिए वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस के लोग सूली चढ़े, तिरंगे के नीचे गांधी जी के उसूलों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को आजादी दिलाई और आप कांग्रेस को गालियां देने के सिवाय कुछ नहीं करते। इसीलिए आपको बहुत सोचना है। यूं ही हम वोट नहीं मांग रहे। इन्होंने देश को अपना योगदान दिया, आजादी दी।

  • मोदी जी यहां झूठ बोलकर जाते हैं। 2 करोड़ ​लोगों को रोजगार देंगे कहते हैं लेकिन ये सिर्फ बयानबाजी करते हैं।

यह भी पढ़ें : चुनाव बहिष्कार : काम नहीं तो वोट नहीं! यहां ‘नेताओं’ के आने पर प्रतिबंध

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)