CG-शराब घोटाला : जेल से छूटते ही ‘अरविंद सिंह’ फिर गिरफ्तार! 70 से अधिक आरोपियों की सूची

By : hashtagu, Last Updated : April 4, 2024 | 6:41 pm

छत्तीसगढ़। शराब घोटाले (Chhattisgarh Liquor scam) की जांच ने और तेजी पकड़ ली है। जेल से छूटते ही कारोबारी अरविंद सिंह (Businessman Arvind Singh) को ACB ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को ही हाईकोर्ट से अरविंद सिंह को जमानत मिली थी। इसे ईडी ने 10 महीने पहले दुर्ग में पकड़ा था। दरअसल, 2161 करोड़ के शराब स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रतिवेदन पर ACB ने 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। बताया जा रहा है कि इसी मामले में अरविंद सिंह से ACB पूछताछ करेगी। इसके लिए उसे कोर्ट में पेश किया गया है। ACB रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।

FIR में अरविंद की पत्नी का भी नाम

बताया जा रहा है कि अंग्रेजी शराब खरीदने के लिए नए FL10A लाइसेंस बनाया गया था। यह लाइसेंस अरविंद सिंह के भतीजे अभिषेक सिंह के नाम भी था। अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह अदिप अम्पायर की प्रोपराइटर है। अदिप अम्पायर का काम शराब की बोतलें सप्लाई करने का था। आरोप है कि ये सभी शराब घोटाले में सहयोगी रहे थे। ED की ओर से ACB में जो FIR दर्ज कराई गई है, उसमें अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह का भी नाम शामिल है।

शराब घोटाले में अरविंद का क्या रोल है

कारोबारी अरविंद सिंह आबकारी विभाग के विशेष सचिव रहे अरुण पति त्रिपाठी का अघोषित असिस्टेंट बताया जाता है। शराब घोटाले मामले में अरविंद के परिवार के सदस्यों का भी इन्वॉल्वमेंट था। अरविंद पैसा कलेक्शन का काम करता था। उस पैसों को इधर से उधर ठिकाने तक पहुंचाता था।

श्मशान घाट से अरविंद को किया गया था गिरफ्तार

ED ने शराब घोटाले केस में फरार शराब कारोबारी अरविंद सिंह को दुर्ग के रामनगर मुक्तिधाम से 12 जून 2023 को गिरफ्तार किया था। अरविंद की माता कमला देवी का निधन हो गया था, उनके अंतिम संस्कार के लिए अरविंद पहुंचा था।कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन, एपी त्रिपाठी और नितेश पुरोहित इस मामले में जमानत पर हैं।

शराब घोटाला मामला, 70 पर FIR दर्ज

  • 01. IAS, तत्कालीन संयुक्त सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन)
  • 02. अनवर ढेबर
  • 03. अरुणपति त्रिपाठी (प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड)
  • 04. मेसर्स रतनप्रिया मिडिया प्राइवेट लिमिटेड
  • 05. कवासी लखमा (तत्कालीन आबकारी मंत्री)
  • 06. निरंजनदास (आई.ए.एस. तत्कालीन आबकारी आयुक्त)
  • 07. जनार्दन कौरव (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)
  • 08. अनिमेष नेताम (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)
  • 09. विजय सेन शर्मा (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)
  • 10. अरविंद कुमार पटले (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 11. प्रमोद कुमार नेताम (तत्कालीन सहायक कमिशनर आबकारी)
  • 12. रामकृष्ण मिश्रा (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 13. विकास कुमार गोस्वामी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 14. इकबाल खान (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)
  • 15. नीतिन खंडुजा (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)
  • 16. नवीन प्रताप सिंग तोमर (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 17. मंजु कसेर (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)
  • 18. सौरभ बख्शी (तत्कालीन सहायक आयुक्त)
  • 19. दिनकर वासनिक (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 20. आशीष वास्तव (तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त आबकारी)
  • 21. अशोक कुमार सिंह (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)
  • 22. मोहित कुमार जायसवाल (जिला आबकारी अधिकारी)
  • 23. नीतू नोतानी (उपायुक्त)
  • 24. रविश तिवारी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 25. गरीबपाल दर्दी (आबकारी अधिकारी)
  • 26. नोहर सिंह ठाकुर (आबकारी अधिकारी)
  • 27. सोनल नेताम (सहायक आयुक्त आबकारी विभाग)
  • 28. अरविंद सिंह
  • 29. अनुराग द्विवेदी (मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स)
  • 30. अमित सिंह (मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड)
  • 31. नवनीत गुप्ता
  • 32. पिंकी सिंह (प्रोप्राइटर अदिप एम्पायर्स)
  • 33 विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू
  • 34. त्रिलोक सिंह, ढिल्लन (मेसर्स ढिल्लन सिटी मॉल प्राइवेट लिमिटेड)
  • 35. यश टुटेजा (निवासी कटोरा तालाब रायपुर)
  • 36. नितेश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर
  • 37. यश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर
  • 38. अभिषेक सिंह, डायरेक्टर मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड
  • 39. मनीष मिश्रा, मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड
  • 40. संजय कुमार मिश्रा, सी.ए. मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राइवेट लिमिटेड
  • 41. अतुल कुमार सिंह श्री ओम साईं, बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड
  • 42. मुकेश मनचंदा, श्री ओम साई बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड
  • 43. विजय भाटिया, भिलाई
  • 44. अशीष सौरभ केडिया, मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड
  • 45. मेसर्स छ.ग. डिस्टलरीस प्राइवेट लिमिटेड
  • 46. मेसर्स भाटिया वाईन एवं मर्चेंटस प्राइवेट लिमिटेड
  • 47. मेसर्स वेलकम डिस्टलरीस
  • 48. सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स सुमीत फैसलिटीस लिमीटेड एवं टॉप सिक्योरिटीस फैसिलिटी मैनेजमेंट
  • 49. बच्चा राज लोहिया मेसर्स इगल हंटर सॉल्युशन लिमीटेड एवं पार्टनर
  • 50. मेसर्स अलर्ट कमाण्डों प्राइवेट लिमिटेड और पार्टनर
  • 51. अमित मित्तल, मेसर्स ए टू जेड प्राइवेट लिमिटेड
  • 52. उदयराव मेसर्स ए टू जेड प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजर
  • 53 मेसर्स प्राईम वन वर्क फोर्स
  • 54. लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल निवासी भिलाई
  • 55. विधु गुप्ता, प्रीज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीस प्राई लिमी.
  • 56. दीपक दुआरी
  • 57. दिपेन चावडा
  • 58. मेसर्स प्राईम डेव्हलपर्स
  • 59. मेसर्स ए ढेबर बिल्डकॉन
  • 60. मेसर्स ए. जे. एस. एग्रोट्रेड प्राईवेट लिमीटेड
  • 61. सफायर इस्पात के मालिक उमेर ढेबर और जुनैद ढेबर
  • 62. अख्तर ढेबर
  • 64. अशोक सिंह
  • 65. सुमीत मलो
  • 66. रवि बजाज
  • 67. विवेक ढांढ, निवासी जी. ई. रोड रायपुर
  • 68. अज्ञात कांग्रेस के पदाधिकारी
  • 69. अन्य आबकारी अधिकारी
  • 70. विकास अग्रवाल के साथीगण के अज्ञात का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : राजनांदगांव लोकसभा से BJP सांसद ‘संतोष पांडेय’ ने दाखिल किया नामांकन

यह भी पढ़ें :सरोज पांडेय ने छोड़े ‘तीखे’ सियासी तीर! कहा-‘कंबल ओढ़कर घी पीना’ कोई ‘चरणदास महंत’ से सीखे…VIDEO

यह भी पढ़ें :‘जनता कह रही ‘अबकी बार 400 पार’-मोदी आएगा’ एलबम की मची धूम! अमित चिममानी का ‘एक और’ धमाका…VIDEO

यह भी पढ़ें :भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 399 सीटें मिलेंगी, इंडिया गठबंधन मुश्किल से पार कर पाएगा 100 का आंकड़ा : ओपिनियन पोल