CG-X Story : BJP का ‘कांग्रेस’ पर पोस्टर वार! छोड़े सियासी तीर

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर अभी से बीजेपी और कांग्रेस (BJP and Congress)  में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।

  • Written By:
  • Updated On - September 6, 2024 / 02:56 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर अभी से बीजेपी और कांग्रेस (BJP and Congress)  में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। सार्वजनिक मंच के अलावा सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने एक्स एकाउंट पर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर वार (Poster war against Congress) छेड़ दिया है। इसके बहाने भाजपा ने कांग्रेस पर बड़े आरोप जड़े हैं।

  • भाजपा ने कहा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा है। मौन धरने का बताया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की प्रताड़ना होती है। कहने का तात्पर्य है कि राधिका खेड़ा सहित कई प्रकरण जनता के सामने आ चुके हैं। जिसमें उन्हें अपमानित करते हुए प्रताडि़त किया गया। इन आरोपों के जरिए भाजपा ने कांग्रेस पर वार किया है भाजपा ने अपने एक्स पर लिखा, कांग्रेस का हमेशा यही रहा है काम, महिलाओं का नहीं करती है सम्मान।

 

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की आबकारी नीति को लेकर लगाई गई याचिका खारिज! इसकी बड़ी वजह