CGPSC की सख्ती: परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले बंद होगा गेट, नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई

CGPSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।

  • Written By:
  • Publish Date - February 20, 2026 / 09:09 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई (strict action) की जाएगी।

आयोग के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य (mandatory) होगा। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की मैनुअल जांच (manual checking) के साथ मेटल डिटेक्टर (metal detector) से फ्रिस्किंग (frisking) की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा और पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी।

CGPSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश (entry) की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने निर्धारित समय से पहले केंद्र में प्रवेश कर लिया होगा, वही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

आयोग ने परीक्षा कक्ष में अनुचित साधनों (unfair means) के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अभ्यर्थी अपने साथ कोई कोरा या लिखा हुआ कागज, डिजिटल डायरी (digital diary), पुस्तक, मोबाइल फोन (mobile phone), स्मार्ट वॉच (smart watch) या मैकेनिकल घड़ी, आईटी गैजेट्स (IT gadgets), ब्लूटूथ डिवाइस (bluetooth device), पेजर, कैलकुलेटर, मोटे सोल या ऊंची हील वाले जूते, किसी भी प्रकार का चश्मा, गॉगल्स (goggles) या डिजिटल ग्लासेस (digital glasses) परीक्षा केंद्र में नहीं ला सकेंगे।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर किसी भी असुविधा से बचें।