केंद्रीय मंत्री ‘गिरिराज’ के धर्मांतरण बयान पर ‘लखमा’ का चैलेंज!

By : madhukar dubey, Last Updated : June 25, 2023 | 1:30 pm

छत्तीसगढ़। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार नहीं, बल्कि डपोरशंख की सरकार है, उग्रवादियों और चर्च के सहारे यह लोग चुनाव लड़ते हैं। CG धर्मांतरण का केंद्र बिंदु बन गया है। इधर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Excise Minister Kawasi Lakhma) ने चैलेंज करते हुए कहा कि, BJP यदि भूपेश सरकार में एक भी धर्मांतरण होना बता दे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि, ये लोग सिर्फ दमन करते हैं।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ओडिशा दौरे पर थे। वे वहां से सीधे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर आए। यहां उन्होंने BJP कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बस्तर धर्मांतरण का हेड ऑफिस बन गया है। डपोरशंख सरकार के लोग कहते हैं कि राम मेरा भांजा है, कौशल्या बहन है।

गिरिराज सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि कंस भी कहता था कि श्रीकृष्ण मेरा भांजा है। अब आप लोग यह समझ जाइए कि ये क्या कहना चाह रहे हैं। गिरिराज सिंह का कहना है कि, जिस कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक प्रभु श्रीराम को नहीं स्वीकारा, राम सेतु को नहीं स्वीकार, अब वे उनके नाम पर रामलीला कर रहे हैं। ये लोग डरे हुए हैं।

मंत्री लखमा ने किया चैलेंज

वहीें, आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि, भाजपा का सिर्फ एक ही काम रहा है फूट डालो और राज करो। झूठ बोलो और कुर्सी पर बैठो। वर्तमान में यह यही काम कर रही है। इससे पहले भी मैंने विधानसभा में चैलेंज किया था कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में पूरे छत्तीसगढ़ और बस्तर में एक भी धर्मांतरण नहीं हुआ है। ये लोग साबित भी नहीं कर पा रहे हैं। मैंने पहले भी चैलेंज किया था और अब भी चैलेंज कर रहा हूं ,एक भी धर्मांतरण हुआ बता दो मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन यह लोग मेरे चैलेंज को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : छाने लगीं ‘चुनावी’ घटाएं! कमल-पंजे में ‘शीतयुद्ध’