चंदेल बोले, कांग्रेस की ‘सूची’ जारी होते ही ‘उनमें’ मचेगा गदर! 

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Leader of Opposition Narayan Chandel) ने कहा कि कांग्रेस में जबरदस्त घमासान  (Huge fight in Congress) मचा है।

  • Written By:
  • Updated On - September 29, 2023 / 09:25 PM IST

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Leader of Opposition Narayan Chandel) ने कहा कि कांग्रेस में जबरदस्त घमासान  (Huge fight in Congress) मचा है। उनके नेताओं में आपसी खींचतान चरम पर है। इसलिए वे विधानसभा प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची लगभग 45 दिन पहले जारी हो गई है।

तब कांग्रेस ने कहा था की 5 सितंबर को हमारी सूची भी जारी हो जाएगी। इस बात को 20 दिन से अधिक हो गए। लेकिन कांग्रेसी विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सूची जारी होते ही उनमें गदर मचेगा जो संभाले नहीं संभलेगा। और यह बात कांग्रेस के नेता भली-भांति जानते हैं और इसी भय से वे सूची जारी करने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : केदार कश्यप का ‘भूपेश’ पर वार! बोले, नाम बड़े और दर्शन छोटे…