रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Leader of Opposition Narayan Chandel) ने कांग्रेस की जनघोषणा (Congress Manifesto) को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार ने जो जनघोषणा पत्र जारी किया है। हम कांग्रेस के लोगों और मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहते हैं। जनघोषणा के बारे में वास्तविकता क्या है, जनता को सही बताएं।
उन्होंने जितने वादे किए थे, प्रमुखता के साथ उसमें से कितने पूरे हुए हैं। कितने अधूरे हैं, कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा, जनघोषणा के सभी 34 वादे पूरे हो गए। लेकिन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव साहब का बयान आता है कि कांग्रेस ने 34 में 12 वादे पूरे किए हैं, 12 में आंशिक रूप से काम हो रहा है। और 12 वादे पर अभी विचार हो रहा है। इस पर हमारा ये कहना है, असत्य बोलने से पहले, झूठ बोलने से पहले, इसमें सामांजस्य होना चाहिए। कांग्रेस के लोग पहले आपस में बैठकर तय कर लें, उपमुख्यमंत्री जो अत्यंत जिम्मेदार व्यक्ति हैं इस प्रदेश के। उनकी अलग बयानी है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस की जो नियमित प्रेस कांफ्रेंस होती है, उसके कुछ और कहने हैं। और मुख्यमंत्री जी विधानसभा में कुछ और ही कहते हैं। ये जो कांग्रेस के अंदर में जो अंतरद्वंद चल रहा है, यह घोषणा पत्र में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जितना अंतर है। इस पर प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि घोषणा पत्र की वस्तु स्थिति क्या है और कितने वादे आपने पूरे किए। अगर आपने वादे किए हैं, उसे बताना पड़ेगा और उसको पूरा करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री की कुर्सी से (चाय से मक्खी निकालने जैसे) बेदखल किये गये @TS_SinghDeo जी, जरा डिटेल में बताइये….
कांग्रेस ने 36 वादे किए थे
12 पूरे हो गए हैं (वादों का नाम बता दीजिए)
12 आंशिक पूरे हुए हैं, (आंशिक का मतलब 1 से 25 प्रतिशत होता है। वादे औऱ उनका प्रतिशत बता दें)
12… pic.twitter.com/19A5erw5Ba
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 27, 2023
इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)