जिंदगी और मौत के खेल में हारा छत्तीसगढि़या OLYMPIC खिलाड़ी, पढि़ए वकाया

अपने खेल के हुनर से सभी को अपना मुरीद बनाने वाले छत्तीसगढि़या आेलंपिक कबड्डी खिलाड़ी समारू केरकेट्टा की आज दोपहर मौत हो गई। वे छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में खेल के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

  • Written By:
  • Updated On - November 16, 2022 / 06:50 PM IST

छत्तीसगढ़। अपने खेल के हुनर से सभी को अपना मुरीद बनाने वाले छत्तीसगढि़या आेलंपिक कबड्डी खिलाड़ी समारू केरकेट्टा की आज दोपहर मौत हो गई। वे छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में खेल के दौरान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनका इलाज रायगढ़ जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बता दें इसके पूर्व एक खिलाड़ी की मौत खेल के दौरान हुई थी। बरहाल, इनकी मौत के बाद विकासंखंड फरसाबहार के सुंढरू में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं जिला प्रशासन भी इनकी मौत से सकते में है। क्योंकि इलाज के दौरान कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल बराबर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने शासन की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समारू के परिवार को किसी भी तरह की सहायता देने के लिए हमेश तत्पर रहेंगे।

तत्काल चिकित्सा सुविधा देने के बावजूद आंतरिक चोट की वजह से गई जान

चर्चा है कि खिलाड़ी को आंतरिक चोट लगी थी। स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था लेकिन अचानक हालत बेकाबू हो गया। इनको तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद नहीं बचाया जा सका।

कबड्डी खेल के हर दांव से थे वाकिफ

गांव वाले बताते हैं कि वे बचपन से ही कबड्डी में सबसे अव्वल रहते थे। उनकी रूचि सदैव इस खेल के प्रति थी। यही वजह भी थी, कि गांव में एक कबड्डी की टीम भी बना ली थी। शाम को अक्सर अखाड़े में वे अपने साथियों के साथ उतर पड़ते थे। वे मिलनसार थे, उन्हें गांव हर कोई प्रेम करता था। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

मितान क्लब के जरिए हर गांव में हो रहा आयोजन

बता दें, छत्तीसगढि़या आेलंपिक मितान क्लब के माध्यम से हर गांव-गांव पारंपरिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विजेता खिलाड़ी अपने वर्ग के खेल के फाइनल में हिस्सा लेंगे। इसमें पुरस्कार के भी प्रावधान है।