Chhattisgarh : BJP ने नियुक्त किए लोकसभा चुनाव के समन्वयक और सह समन्वयक

By : hashtagu, Last Updated : March 29, 2024 | 9:57 pm

  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने नियुक्त किए लोकसभा समन्वयक और सह समन्वयक

  • रायपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव (BJP state president Kiran Singh Dev) ने लोकसभा समन्वयक (Lok Sabha Coordinator) और सह समन्वयकों की नियुक्ति की है। इसमें 11 बीजेपी के नेता शामिल है।

    • सरगुजा के समन्वयक भीमसेन अग्रवाल और सह समन्वयक विजयनाथ सिंह, रायगढ़ के लिए समन्वयक राजा रणविजय सिंह और सह समन्वयक गिरधर गुप्ता, जांजगीर चांपा के गुहाराम अलगले और सह समन्वयक लीलाधर सुल्तानिया व श्रीमती कमलादेवी पाटले, कोरबा के लिए समन्वयक श्रीमती रेणुका सिंह व ननकीराम कंवर और सह समन्वयक विकास महतो व जोगेश लाम्बा, बिलासपुर के पुन्नूलाल मोहले समन्वयक बनाए गए हैं।

    इसके अलावा राजनांदगांव के समन्वयक अशोक शर्मा व रमशीला साहू व सह समन्वयक खूबचंद पारख बनाए गए हैं। दुर्ग के रमशीला साहू व सह समन्वयक लाभचंद बाफना, रायपुर के समन्वयक सुनील सोनी, महासमुंद के समन्वयक चंद्रशेखर साहू व चुन्नीलाल साहू और सह समन्वयक डॉक्टर विमल चोपड़ा बनाए गए हैं। बस्तर के समन्वयक दिनेश कश्यप व सह समन्वयक डॉक्टर सुभाऊ कश्यप व महेश गागड़ा, कांकेर के समन्वयक प्रेमप्रकाश पाएडेय व मोहन मंडावी नियुक्त किए गए हैं।

    Bjp Suchi

    यह भी पढ़ें : किरणदेव बोले, प्रदेश प्रभारी ‘नितिन नबीन’ के मार्गदर्शन में 11 की 11 सीटें जीतेंगे