‘ओडिशा-झारखंड’ के सियासी रण में ‘छत्तीसगढ़ भाजपा’ के महारथी! बना रहे मोदी लहर को प्रचंड

By : madhukar dubey, Last Updated : May 13, 2024 | 5:52 pm

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सभी लोस की 11 सीटों पर चुनाव हो चुका है। ऐसे में अब भाजपा के सियासी महारथी (Political master of BJP) ओडिशा और झारखंड के चुनावी जंग के मैदान में कूद चुके हैं। जहां वे चुनावी चक्रव्यूह की रचना कर विरोधी पार्टियों को पछाड़ने में लगे हैं।

झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Former Chief Minister Hemant Soren) के भ्रष्टाचार और ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार की नाकामियों को जनता के बीच आवाज बुलंद करने में जुटे हैं। इसकी कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाल रखी है, जिन्होंने अपनी सभाओं के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि डबल इंजन की सरकार यानी केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार बनने से विकास को तीव्र गति मिलेगी। इसके लिए वे पीएम मोदी को 400 पार सीटों के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील जनता से कर रहे हैं। इसके साथ ही वे झारंखंड और ओडिशा सरकार की विकास के प्रति अनदेखी के मुद्दे को भी उठा रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के थोड़े समय में ही मोदी के गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा होने की बात लोगों को बता रहे हैं।

202405103159146

  • इधर, छत्तीसगढ़ भाजपा के भारी संख्या में पदाधिकारियों की टीम भी ओडिशा और झारखंड में चुनावी प्रचार में लगी है। साथ ही विरोधी पार्टियों को घेरने के लिए चक्रव्यूह बनाने की तैयारी में जुटी है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह भी विभिन्न विधानसभाओं में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लोगों तक पीएम मोदी के बीते 10 साल के कार्यकाल में कामों को गिना रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि इन दो राज्यों में इस बार पिछली बार की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है कि इसलिए चल रही मोदी लहर और प्रचंड होगी।

ओडिशा की तरक्की के लिए भाजपा का कमल खिलना जरूरी : किरण देव

Kiran Dev

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने ओडिशा के कोटपाड़ विधानसभा में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी श्री रूपू भत्रा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। अपने चार दिवसीय ओडिशा प्रवास के अंतिम दिन चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा में विकास का पहिया पूरी तरह थम गया है। तरक्की का पहिया तेज रफ्तार से चल सके इसलिए भाजपा सरकार लाना होगा। उन्होंने कहा, इस प्रचंड गर्मी में भी भाजपा के कार्यकर्ता जिस प्रकार राष्ट्र कार्य के लिए परिश्रम कर रहे हैं, उसका परिणाम समाज में सुशासन के रूप में मिलता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन महीने पहले बनी भाजपा सरकार ने हर वह चुनावी वादा पूरा किया है जो हमने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था। भाजपा वादे नहीं गारंटी देती हैं। ओडिशा के लोगों का हर वोट से राज्य में भाजपा के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।

ये नेता रांची पहुंचकर चुनाव प्रचार की रणनीति को बनाने में जुटे

Kedar

रांची पहुँच कर झारखंड के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री करमवीर सिंह , प्रदेश महामंत्री मनोज, झारखंड के चुनाव संयोजक आदित्य साहू जी से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता नितेश दुबे,विनय बेहरा ने मुलाकात की।

यह भी पढ़ें : सीबीएसई के रिजल्ट पर CM विष्णुदेव साय ने दी छात्रों को बधाई