छत्तीसगढ़ : बृजमोहन रिकार्ड जीत की ओर…. विकास उपाध्याय पिछड़े! जानिए 11 सीटों पर कौन कितने वोट से आगे

By : madhukar dubey, Last Updated : June 4, 2024 | 4:08 pm

बृजमोहन अग्रवाल की लीड 4 लाख के पार, विकास उपाध्याय को अब तक कुल वोट ही 3 लाख

छत्तीसगढ़। रायपुर लोकसभा की सीट पर भाजपा प्रत्याशी के बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal) रिकार्ड जीत की ओर अग्रसर है। उन्हें 4 लाख वोटों की लीड मिल चुकी है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय (Congress candidate Vikas Upadhyay) अब तक सिर्फ 3 लाख ही वोट मिल सके है। कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 3.30 बजे तक 3 लाख 7 हजार वोट पड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी है। नोटा को करीब 3 हजार वोट अब तक मिले हैं।

  • 14 राउंड में वोटों की गिनती होगी। रायपुर लोकसभा के वोटों की गिनती सेजबहार सेंटर के अलावा बलौदाबाजार जिले में भी हो रही है। रायपुर जिले की 7 विधानसभा के अलावा बलौदाबाजार और भाटापारा विधानसभा भी इसमें शामिल है।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा 10 तथा कांग्रेस एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार

  • 1. कोरबा -कांग्रेस- ज्योत्सना महंत- 8281 वोटो से आगे
  • 2. सरगुजा – भाजपा – चिंतामणि महाराज – 87563 वोट से आगे
  • 3. रायगढ़ – भाजपा – राधेश्याम राठिया 181057 वोट से आगे
  • 4. जांजगीर चांपा- भाजपा- कमलेश जांगड़े 45917 वोट आगे
  • 5. बिलासपुर -भाजपा – तोखन साहू 52664 वोट से आगे
  • 6. राजनांदगांव -भाजपा- संतोष पांडे 36617 वोट से आगे
  • 7. दुर्ग – भाजपा – विजय बघेल 250928 वोट से आगे
  • 8. रायपुर -भाजपा- बृजमोहन अग्रवाल 257706 वोट से आगे
  • 9. महासमुंद -भाजपा- राजकुमारी चौधरी 76040 वोट,
  • 10. बस्तर – भाजपा – महेश कश्यप 40167 वोट से आगे
  • 11. कांकेर- भाजपा- भोजराज नाग 15696 वोट से आगे

राज्य में मंगलवार सुबह आठ बजे 33 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले आधे घंटे में डाक मतपत्रों की गिनती की गई तथा बाद में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में बस्तर की सीट पर हुई वोटिंग के बाद दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर की सीटों पर वोट डाले गए थे। वहीं तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग हुई थी। वर्ष 2004 से 2014 तक हुए तीन आम चुनावों में भाजपा ने राज्य की 11 में से 10 सीट जीती थीं। वर्ष 2019 के चुनावों में भाजपा ने नौ तथा कांग्रेस ने दो सीट पर जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश : चंद्रबाबू नायडू 9 जून को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ